9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में हार से ज्यादा खेला का डर! होटल तैयार, 'सेफ्टी मंत्र'...

महाराष्ट्र में हार से ज्यादा खेला का डर! होटल तैयार, ‘सेफ्टी मंत्र’ देने लगे उद्धव-शरद पवार

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के नतीजे से ठीक पहले मुख्यमंत्री बनने की लड़ाई तेज हो गई है. सत्तारूढ़ महायुति से लेकर महाविकास अघाड़ी तक में सीएम फेस को लेकर कई दावेदारों के नाम उभरकर सामने आ रहे हैं. ऐसे में खासतौर पर विपक्षी खेमे MVA को सतर्क देखा जा रहा है. शुक्रवार को NCP (SP) चीफ शरद पवार और शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवारों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की है और उन्हें ‘सेफ्टी मंत्र’ दिया है.

जानकारों का कहना है कि शरद पवार और उद्धव ठाकरे दोनों के साथ पिछले अनुभव ठीक नहीं रहे हैं. जून 2022 में एकनाथ गुट ने उद्धव ठाकरे से बगावत की तो सरकार गिर गई. उसके बाद जुलाई 2023 में अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को झटका दिया और महायुति सरकार में शामिल हो गए. शिंदे और अजित की वजह से महाराष्ट्र में दो नए गुट उभरे और राज्य के चुनावी समीकरणों को पूरी तरह बदलकर रख दिया है.

काउंटिंग से पहले अलर्ट हो गया MVA
दरअसल, महाविकास अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद को लेकर तस्वीर साफ नहीं की गई है. वोटिंग के बाद अब नतीजे आने का इंतजार है. इससे पहले सीएम फेस को लेकर विपक्षी खेमे में खींचतान देखने को मिल रही है. सूत्रों के मुताबिक, काउंटिंग से पहले उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने अपने नेताओं और उम्मीदवारों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की है और शनिवार को आने वाले नतीजों के बाद शाम तक मुंबई पहुंचने की अपील की है, ताकि आगे की रणनीति बनाई जा सके और उस सिलसिले में सभी को जानकारी दी जा सके.

नतीजे के बाद मुंबई पहुंचेंगे MVA विधायक
दोनों गुटों ने जीतने वाले उम्मीदवारों के लिए मुंबई में आवास की अस्थायी व्यवस्था की है. इस दौरान उद्धव ठाकरे और शरद पवार ने अपने नेताओं से कहा कि जो भी चुनाव जीतकर आएं, वो महायुति के बहकावे में ना आएं. उम्मीदवारों से कहा गया है कि वे महायुति नेताओं के किसी भी प्रलोभन या दबाव की रणनीति का शिकार ना हों.

MVA में मुख्यमंत्री फेस को लेकर रार?
इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा था, राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व में MVA की सरकार बनने जा रही है. उनके इस बयान पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी और कहा, हमें पटोले की भूमिका स्वीकार नहीं है. राउत ने कहा कि चुनाव में MVA को बहुमत मिलने के बाद हम घटक दलों से चर्चा करेंगे और मुख्यमंत्री पद का चेहरा तय करेंगे.

महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस, शिवसेना (उद्धव ठाकरे), एनएसपी (शरद पवार) शामिल हैं. जबकि महायुति में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार) गुट शामिल हैं. इन दोनों गठबंधनों ने दावा किया है कि राज्य में हमारी ही सरकार बनेगी. कई एग्जिट पोल्स ने भविष्यवाणी की है कि NDA अलायंस सत्ता में आ सकता है.

महायुति की ओर से शिवसेना विधायक और पार्टी प्रवक्ता संजय शिरसाट ने कहा कि विधानसभा चुनाव एकनाथ शिंदे के चेहरे पर लड़ा गया है. वोटर्स ने भी एकनाथ शिंदे को अपनी पसंद बता दिया है. मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे का पूरा हक है कि वह अगले मुख्यमंत्री बनें. हमें विश्वास है कि वह राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे.

बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने मुख्यमंत्री पद के लिए डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का नाम लिया. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि अगर बीजेपी से कोई मुख्यमंत्री बन सकता है तो वह देवेंद्र फडणवीस हैं. एनसीपी नेता अमोल मिटकरी ने मुख्यमंत्री पद के लिए अजित पवार के नाम पर जोर दिया. उन्होंने कहा, चुनावी नतीजें जो भी हों, एनसीपी किंगमेकर की भूमिका में रहेगी.मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछने पर फडणवीस ने कहा कि महायुति में शामिल तीनों पार्टियां एक साथ बैठेंगी और इस पर फैसला लेंगी.

बीजेपी नेता दरेकर ने कहा, महायुति अगली सरकार बनाने जा रही हैं. उन्होंने महाविकास अघाड़ी के सत्ता में लौटने की संभावना को खारिज किया और कहा, विपक्षी गठबंधन अंदरूनी कलह से जूझ रहा है. महाराष्ट्र के लोगों ने स्पष्ट जनादेश देने जा रहा है. मुख्यमंत्री महायुति से ही होगा ना कि महाविकास अघाड़ी से. उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री बनने की नाना पटोले की हसरतें कुछ नहीं मुंगेरीलाल के हसीन सपने हैं.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...