21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यउल्हासनगर में शिंदे गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट,...

उल्हासनगर में शिंदे गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में जमकर हुई मारपीट, VIDEO हो रहा वायरल

Published on

उल्हासनगर,

मुंबई से सटे उल्हासनगर में शिंदे गुट के दो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई. इस दौरान मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद उल्हासनगर पुलिस घटना की जांच कर रही है.बता दें कि उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट के बीच कई बार संघर्ष देखने को मिला है, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं. शिंदे गुट के कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे का सिर फोड़ रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, मुंबई के पास उल्हासनगर कैंप नंबर 4 में एसएसटी कॉलेज के पास मनेरे गांव की सड़कें कई वर्षों से जर्जर हैं. यहां सांसद श्रीकांत शिंदे ने इसके लिए 17 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई थी. सांसद श्रीकांत शिंदे इस सड़क के कार्य का निरीक्षण करने आने वाले हैं.

कार्यकर्ताओं के साथ मुआयना करने पहुंचे थे शिंदे गुट के पदाधिकारी
इससे पहले शिंदे गुट के पदाधिकारी अरुण आशान और विजय जोशी कार्यकर्ताओं के साथ वहां मुआयना करने पहुंचे. विजय जोशी ने बताया कि इसी दौरान परिसर के पूर्व पार्षद विमल वसंत भोईर के बेटों ने कुछ साथियों के साथ मिलकर विजय व उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. इसमें एक कार्यकर्ता के सिर में गंभीर चोट आई है. विजय जोशी ने कहा कि वह खुद भी जख्मी हो गए.

वीडियो सामने आने के बाद जांच में जुटी पुलिस
इस घटना का वीडियो सामने आया है. इस घटना के बाद विजय जोशी शिकायत दर्ज कराने विठ्ठलवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचे. फिलहाल पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है. घटना को लेकर विजय जोशी ने नाराजगी जताई कि उनके ही गुट के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की है. उल्हासनगर पुलिस मामले की जांच करने मौके पर पहुंची है.

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...