14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमहाकाल मंदिर के बाहर महिलाओं के बीच फाइट, जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO...

महाकाल मंदिर के बाहर महिलाओं के बीच फाइट, जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

Published on

उज्जैन,

उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ महिलाएं आपस में भिड़ गईं. महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई. महिलाओं ने एक-दूसरे को घसीट-घसीटकर मारा. इसका एक वीडियो भी सामने आया है. इसमें आसपास के दुकानदारों को बीच-बचाव करते देखा जा सकता है.

बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में शामिल महिलाएं महाकाल मंदिर के बाहर रुद्राक्ष की मालाएं बेचती हैं. वो सभी उज्जैन के आसपास किसी गांव रहने वाली हैं. महिलाओं के बीच पहले भी इस तरह की मारपीट हो चुकी है. हालांकि, ताजा घटनाक्रम से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

रुद्राक्ष की माला और अन्य सामग्री बेचती हैं
ताजा मामले को लेकर एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है. महिलाओं के बीच विवाद का क्या कारण है, यह अभी जानकारी में नहीं है. ये महिलाएं महाकाल मंदिर के आसपास रुद्राक्ष की माला और अन्य सामग्री बेचती हैं.

‘पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटना’
पूर्व में भी इस प्रकार की एक घटना हुई थी. महिलाओं में आपस में विवाद हुआ था. इस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी. महाकाल लोक में बहुत सारे श्रद्धालु आ रहे हैं, इसलिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं अपनी आजीविका चलाने के लिए यहां आकर पर सामान बेचती हैं. इस दौरान विवाद की घटनाएं भी होती हैं.

‘किसी को भयभीत होने की जरूरत नहीं’
एडिशनल एसपी ने कहा कि वीडियो के आधार पर पहचान करके थाना महाकाल द्वारा कार्रवाई की जा रही है. इस विवाद से महाकाल लोक में आए किसी भी श्रद्धालु या व्यक्ति को भयभीत होने की जरूरत नहीं है. पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...