12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeअडानी से चार गुना टैक्स और रिलायंस के मार्केट कैप से ज्यादा...

अडानी से चार गुना टैक्स और रिलायंस के मार्केट कैप से ज्यादा कैश, किस कंपनी का है ऐसा हाल

Published on

नई दिल्ली

भारत और एशिया के दूसरे बड़े रईस गौतम अडानी की अगुवाई वाले अडानी ग्रुप ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में सरकार को 58,104 करोड़ रुपये का टैक्स दिया। लेकिन अमेरिका के दिग्गज इनवेस्टर वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने अडानी ग्रुप के चार गुना टैक्स दिया है। कंपनी ने 2024 में 26.8 अरब डॉलर यानी करीब 23,24,17,77,40,000 रुपये का टैक्स दिया। बर्कशायर हैथवे मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी कंपनी है। इसका मार्केट कैप 1.03 ट्रिलियन डॉलर है। बफे 150 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के नौवें बड़े रईस हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 7.97 अरब डॉलर की तेजी आई है।

बर्कशायर हैथवे के पास $334 अरब कैश है जो भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप से कहीं ज्यादा है। मुकेश अंबानी की कंपनी 189.89 अरब डॉलर के साथ दुनिया की सबसे वैल्यूअबल कंपनी की लिस्ट में 77वें नंबर पर है। यह टॉप 100 में शामिल भारत की एकमात्र कंपनी है। बर्कशायर हैथवे के कैश में चौथी तिमाही में 145.2 अरब डॉलर की तेजी आई है। दिलचस्प बात है कि कंपनी के पास 286.5 अरब डॉलर के यूएस ट्रेजरी बिल है जो फेड रिजर्व से कहीं ज्यादा है। फेड रिजर्व के पास 195.3 अरब डॉलर के यूएस ट्रेजरी बिल हैं। इसका मतलब है कि बर्कशायर हैथवे के पास फेड से 91.2 अरब डॉलर ज्यादा ट्रेजरी बिल हैं।

कितना रिटर्न दिया है
कंपनी के पास इस समय जो कैश है वह कोका-कोला समेत कई दिग्गज कंपनियों के मार्केट कैप से भी ज्यादा है। चौथी तिमाही में कंपनी ने रेकॉर्ड कैश बैलेंस बनाया और कोई बायबैक नहीं किया। कंपनी ने एक बार फिर ऐपल के शेयर खरीदने शुरू कर दिए हैं। कंपनी का कहना है कि अगर कुछ बड़ा बदलाव नहीं हुआ तो ऐपल उसका सबसे बड़ा निवेश बना रहेगा। साल 1964 से बर्कशायर ने 5,502% रिटर्न दिया है जबकि एसएंडपी ने 39,054% रिटर्न दिया है। यानी कंपनी ने सालाना 19.9 फीसदी रिटर्न दिया है। कंपनी के कुल एसेट का 27 फीसदी से अधिक हिस्सा कैश है।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

भेल में अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्रणालियों का उद्घाटन— ईडी ने किया शुभारंभ

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल के कार्यपालक निदेशक (ईडी) पीके उपाध्याय ने...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...