8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeजागी सरकार, मिला करेगी सीट, भारतीय रेलवे की ट्रेनों में जोड़े जाएंगे...

जागी सरकार, मिला करेगी सीट, भारतीय रेलवे की ट्रेनों में जोड़े जाएंगे 1000 नए जनरल कोच

Published on

भारतीय रेलवे एशिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हर दिन लाखों- करोड़ों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। लगभग 171 वर्षों से रेलवे ट्रांसपोर्टेशन का एक अहम हिस्सा बना हुआ है। बता दें, ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की लगातार बढ़ती मांग और आवश्यकता को देखते हुए रेलवे सुविधाओं में विस्तार कर रही है। जो लोग रोजाना ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। दरअसल रेलवे बोर्ड प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्रियों को सुविधा देने के लिए नवंबर के अंत तक 370 ट्रेनों में 1000 और जनरल कोच जोड़ने जाएंगे। जिसके साथ ही लोगों का सफर करना और आसान हो जाएगा।

ट्रेनों में लग चुके हैं 583 जनरल कोच
बोर्ड ने मंगलवार को एक प्रेस रिलीज में कहा कि कई ट्रेनों में 583 जनरल कोच पहले ही लगाए जा चुके हैं। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ” बाकी बचे जनरल कोचों को जोड़ने की प्रक्रिया देश भर के सभी रेलवे जोन और डिविजन में चल रही है। यह इस महीने के अंत तक पूरी हो जाएगी।

होली पर मिलेगी यात्रियों को राहत
हम सभी जानते हैं, कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में कितनी भीड़ हो जाती है। जनरल कोच में यात्रियों को पैर रखने की भी जगह नहीं मिलती है, ऐसे में 1000 जनरल कोच मिलने पर त्योहारों के दौरान यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने अगले साल 2025 में होली की त्योहार में होने वाली भीड़ से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

अगले दो वर्षों में 10,000 जनरल कोच जोड़ने की तैयारी
रेलवे बोर्ड के अनुसार, उसने अगले दो वर्षों में 10,000 नॉन-एसी जनरल क्लास जनरल सीटिंग (GS) कोच जोड़े जाएंगे। जिसमें छह हजार से ज्यादा जीएस कोच होंगे, जबकि बाकी कोच स्लीपर क्लास के होंगे। जिसके बाद आठ लाख से अधिक यात्रियों का इसका फायदा होगा।

ये होती है रेलवे में जनरल कोच की टिकट
जनरल टिकट के टिकट का रेट 50 रुपए से शुरू हो जाता है, इस डिब्बे में आपको कंफर्म सीट नहीं मिलती। आप ये मान लीजिए यहां फर्स्ट कम फर्स्ट सर्विस है। यानी जिसे सीट खाली मिली वो बैठ सकता है। इस कोच में रिजर्वेशन का कोई नियम लागू नहीं होता है।

जनरल कोच में रखें अपने सामान का ध्यान
जनरल कोच में यात्रियों की काफी भीड़ होती है, ऐसे में यात्रियों को सामान की सुरक्षा खुद ही करने की सलाह दी जाती है। बता दें, भीड़ का फायदा उठाते हुए यहां चोरी होना आम बात है, इसलिए जनरल कोच में सफर करते हुए अपनी आंखें खुली रखें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...