7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यइस एग्जिट पोल में महा अघाड़ी के लिए आई खुशखबरी, महाराष्ट्र में...

इस एग्जिट पोल में महा अघाड़ी के लिए आई खुशखबरी, महाराष्ट्र में आ रहीं 150 के करीब सीटें

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल महायुति की सरकार बनती दिख रही है। वहीं, दैनिक भास्कर के रिपोटर्स पोल्स में महाराष्ट्र में महा अघाड़ी की सरकार बनती दिख रही है। भास्कर के पोल के मुताबिक कांग्रेस प्लस को 135 से 150 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं, बहुमत के लिए महाराष्ट्र में 145 सीटों की जरूरत है। इस सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बन सकती है।

बीजेपी प्लस को 140 सीटें
वहीं, भास्कर के पोल्स में बीजेपी प्लस को 125 से 140 सीटें मिलती दिख रही हैं। इस सर्वे के मुताबिक महायुति पिछड़ती दिख रही है। एग्जिट पोल्स में अगर मैक्सिम अनुमान तक भी पार्टी पहुंची है तो बहुमत से पांच सीटें पीछे रह जाएगी। दैनिक भास्कर के सर्वे के मुताबिक महाराष्ट्र में महायुति की सरकार नहीं बनती दिख रही है।

वहीं, इस सर्वे में अन्य लोगों को 20-25 सीटें मिलती दिख रही हैं। सर्वे के मुताबिक सरकार की जो जन कल्याणकारी योजनाएं है, उसका असर पड़ा है। जमीन स्तर पर हालांकि स्थानीय मुद्दे भी चुनाव के दौरान हावी रहे हैं। शहरी इलाकों के तुलना में ग्रामीण इलाकों अधिक वोटिंग हुई है।

किस दल को कितनी सीटें
वहीं, अखबार के सर्वे के अनुसार बीजेपी को 80-90, शिवसेना शिंदे गुट को 30-35 और एनसीपी अजिट गुट को 15-20 सीटें मिल रही हैं। महाविकास अघाड़ी के दलों में कांग्रेस को 58-60, एनसीपी शरद पवार को 50-55 और शिवसेना उद्धव को 30-35 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को भी 2 से 4 सीटें मिलने की उम्मीद हैं।

अखबार के सर्वे मुताबिक ही नतीजे रहे तो महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। 2019 में बीजेपी को 105 सीटें मिली थी। हालांकि उद्धव ठाकरे की महत्वकांक्षा की वजह से बीजेपी की सरकार उस समय नहीं बन पाई थी।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 145 सीटों की जरूरत है। दोनों ही गठबंधन को उम्मीद है कि हमारी सरकार बनेगी। हालांकि नतीजे 23 नवंबर को आने हैं। नतीजों के बाद ही साफ हो पाएगा कि सरकार किसकी बनती है। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र महायुति गठबंधन का पलड़ा भारी रहा है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...