8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यगुजरात : सोशल मीडिया पर पोल करा बुरी फंसी रविंद्र जडेजा की...

गुजरात : सोशल मीडिया पर पोल करा बुरी फंसी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा, जानिए परिणाम

Published on

अहमदाबाद

गुजरात चुनावों में चारों तरफ जामनगर उत्तर की सीट की चर्चा हो रही है। इसकी वजह है टीम इंडिया के क्रिकेटर रवींद्र जाडेजा। जिन्हें प्रशंसक सर जाडेजा कहते हैं। रवींद्र जाडेजा की पत्नी जामनगर उत्तर से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ जाडेजा की बहन नैना जाडेजा विरोध में चुनाव प्रचार कर रही हैं। गुजरात में टी-20 की तरह रोचक हुए मुकाबले में सर जाडेजा भी जोर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रिवाबा जाडेजा अटैक करेगी, मैं डिफेंसिव रहूंगा। जामनगर की जनता क्या किसको अपना आशीर्वाद देगी? इसका पता आठ दिसंबर को चलेगा, लेकिन रिवाबा जाडेजा ट्विवटर पर एक पोल करके फंस गई हैं।

रिवाबा ने लोगों से पूछा था कि गुजराज विधानसभा में किसकी होगी तो इस पोल में 6,428 लोगों ने वोट किया। जिसमें 68 फीसदी ने कहा कि आप की विधानसभा होगी। तो वहीं 22 फीसदी ने बीजेपी और 10 प्रतिशत ने कांग्रेस की संभावना व्यक्त की। रिवाबा जाडेजा के इस ट्वीट का स्क्रीनशॉट पर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, हालांकि @rivababjp नाम से बने इस हैंडल पर अब यह पोल दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। रिवाबा जाडेजा के नाम से बना यह अकाउंट मार्च, 2022 में क्रिएट किया गया है।

आप सोशल मीडिया की पार्टी
जामनगर उत्तर की सीट से लड़ रही रिवाबा जाडेजा ने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए पहले एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आम आदमी पार्टी पर कड़ा प्रहार किया था। एक सवाल के जवाब में रिवाबा जाडेजा ने कहा था कि आम आदमी पार्टी (आप) सोशल मीडिया की पार्टी है। आप का अस्तित्व सोशल मीडिया पर हैं। रिवाबा ने कहा था कि मोदी जी ही हीरो हैं। रिवाबा जाडेजा जिस सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उस पर 2017 में धर्मेंद्र सिंह जाडेजा (हकुभा) ने जीत हासिल की थी, पार्टी ने इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया और मैदान में रिवाबा को उतारा है। क्रिकेट में बड़ा करियर बनाने वाले रवींद्र जाडेजा अब पत्नी के साथ कंधे से कंधा मिला राजनीति की पिच पर उनकी मदद कर रहे हैं।

कांग्रेस को मिली थीं 77 सीटें
गुजरात में विधानसभा की कुल सीटों की संख्या 182 है। 2017 के चुनाव में बीजेपी को 99 और कांग्रेस को 77 सीटें हासिल हुई थीं। दो सीटों पर बीटीपी के उम्मीदवार जीते और तीन सीटें निर्दलीयों को मिली थीं। गुजरात में पिछले 27 सालों से बीजेपी सत्ता में है। बीजेपी-कांग्रेस के चुनावी समर वाले राज्य में पहली बार आम आदमी पार्टी संगठन बनाकर चुनाव लड़ रही है।गुजरात विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 92 सीटों का है।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...