11.5 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यबोरी में मिले हाथ-पैर, कहीं मिला सिर और धड़..., मैरिड GF के...

बोरी में मिले हाथ-पैर, कहीं मिला सिर और धड़…, मैरिड GF के प्रेमी का हुआ ये हश्र

Published on

नालंदा,

बिहार के नालंदा से भी दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा ही मिलता जुलता मामला सामने आया है. लेकिन यहां लड़की नहीं, बल्कि लड़के की बेरहमी से हत्या करके उसके शव के 6 टुकड़े कर दिए गए. बाद में आरोपियों ने इन टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया.

मामला नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी गांव का है. यहां 17 नवंबर को बोरी में बंद युवक के दो हाथ और दो पैर बरामद हुए थे. इन्हें आवारा कुत्ते नोंच रहे थे. ग्रामीणों की नजर वहां पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके जांच शुरू की. पता चला कि यह शव नांनद गांव निवासी विकास चौधरी का (30) है. जो कि 16 नवंबर की शाम से लापता था. पुलिस को फिर दीपनगर के सिपाह गांव स्थित पंचाने नदी से मृतक का धड़ मिला और पटना के पुनपुन स्थित नदी में बोरे में बंद विकास का सिर मिला.

प्रेमिका ने उगला राज
जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग का था. जिसके चलते विकास की बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने विकास की शादीशुदा प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. सख्ती से पूछताछ में शादीशुदा प्रेमिका ज्योति ने सब कुछ उगल दिया. उसने बताया कि विकास चौधरी उससे मिलने ससुराल नूरसराय के बाराखुर्द गांव पहुंचा था.

शव के किए 6 टुकड़े
इस बात की भनक ज्योति के पति को लग गई. फिर क्या था मामला जानते ही वो भड़क गया और पत्नी के साथ मिलकर उसने विकास की बेरहमी से हत्या कर डाली. फिर शव के 6 टुकड़े करके उन्हें अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगा दिया.

शादी के बाद भी चलता रहा अफेयर
ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसका मायका बिहार के रामचंद्रपुर में है. विकास उसके घर में किराए का कमरा लेकर रह रहा था. इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया. लेकिन बाद में विकास की शादी कहीं और हो गई. जबकि, ज्योति की शादी रंजन से हो गई. फिर भी दोनों का अफेयर चलता रहा. विकास का एक बेटा है. वहीं, ज्योति के भी दो बेटे हैं.

शव के 6 टुकड़े बरामद
घटना के संबंध में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि आरोपी दम्पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि विकास के शव के 6 टुकड़ों को पुलिस ने बरामद कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. पता लगाया जा रहा है कि इस घटना में किसी और का भी हाथ है या नहीं.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...