8.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeराज्यसरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा, OBC आरक्षण के मुद्दे पर...

सरकार की ईंट से ईंट बजा दूंगा, OBC आरक्षण के मुद्दे पर हरीश चौधरी और राजेंद्र गुढ़ा आमने- सामने

Published on

जयपुर

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस में आपसी टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। गहलोत और पायलट गुट की अंतर्कलह जगजाहिर है। अब प्रदेश सरकार के मंत्री और पूर्व मंत्री ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर आमने सामने हो गए हैं। पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी चाहते हैं कि ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को सरकार जल्द दूर करे, वरना वे ओबीसी युवाओं के हक के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उधर सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने भी कह दिया कि आरक्षण के नियमों छेड़छाड़ की तो वे सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।

ओबीसी युवाओं की पैरवी कर रहे हरीश चौधरी
ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों को दूर करने के लिए कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चौधरी पिछले कई महीनों से प्रयासरत हैं। वे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से 10 बार मिलकर इस मुद्दे को समझा चुके। मुख्यमंत्री इस मसले पर सैद्धांतिक सहमति भी दे चुके लेकिन इस मसले का हल नहीं निकाला गया। 10 नवम्बर को हुई कैबिनेट में बैठक में यह विषय आया लेकिन इसे डैफर कर दिया गया। इससे पूर्व मंत्री हरीश चौधरी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से खासा नाराज हुए। जयपुर और बाड़मेर में हरीश चौधरी ने ओबीसी आरक्षण मुद्दे का हल नहीं होने सा सीधा जिम्मेदार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ठहरा दिया।

अब सैनिक कल्याण मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा हुए आक्रोशित
ओबीसी आरक्षण की विसंगतियों के मुद्दे पर छिड़ी बहस के बीच पूर्व सैनिकों ने जयपुर में प्रदर्शन किया और सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा से मिले। गुढ़ा ने उन्हें आरक्षण व्यवस्था में छेड़छाड़ नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। गुढ़ा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण नियमों में अब किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। अगर छेड़छाड़ या नियम परिवर्तन की बात की गई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे। इस बयान से यह साफ हो गया है कि राज्य मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा अब हरीश चौधरी की मुहीम के खिलाफ उतर चुके हैं।

मुख्यमंत्री के खासमखास धर्मेन्द्र राठौड़ पर भी निशाना
दो दिन पहले बाड़मेर के बायतू में एक निजी कार्यक्रम में हरीश चौधरी ने मुख्यमंत्री के खासमखास धर्मेन्द्र राठौड़ पर नाम लिए बगैर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि उनके पास एक मंत्री का कॉल आया जो जनता की ओर से चुने हुए नहीं हैं फिर भी उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त है। उन्होंने कहा कि आप इस ओबीसी आरक्षण वाले लफड़े में क्यों पड़े हो। जब जोधपुर के मेहरानगढ हादसे वाला मामला भी धीरे धीरे लोग भूल गए तो आप इस मसले के पीछे क्यों पड़े हैं। हरीश चौधरी ने कहा कि ओबीसी आरक्षण की विसंगति के कारण युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है। वे इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस के आपसी नेताओं के टकराव के बीच अब मुख्यमंत्री का निर्णय लेगें, वह देखने वाली बात होगी।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this

सीनियर एडवोकेट एचएस फूलका भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दीं शुभकामनाएं

चंडीगढ़/दिल्ली। पंजाब की राजनीति में बुधवार को उस समय बड़ा मोड़ आ गया जब...

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...