11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यक्या बगावत और भितरघात से हिमाचल में बीजेपी के साथ हो गया...

क्या बगावत और भितरघात से हिमाचल में बीजेपी के साथ हो गया खेल? नड्डा को मिले ऑडियो क्लिप से बढ़ी पार्टी की चिंता

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में जनादेश की राह देख रही बीजेपी रिजल्ट से पहले एक ऑडियो क्लिप को लेकर उलझती नजर आ रही है। बुधवार को वायरल हुए इस ऑडियो क्लिप में चंबा के डलहौजी सीट को लेकर बातचीत हुई है। आठ मिनट आठ सेकेंड के इस ऑडियो में भाजपा की एक महिला नेता किसी से बात रही जिसमें वह प्रत्याशी के चयन को लेकर नाराजगी जता रही है। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक पत्र भी लिखा गया है जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। भाजपा के एक पदाधिकारी हमारे सहयोगी टीओआई से ने कहा कि कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में बागी उम्मीदवारों की उपस्थिति मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के विरोध में एक गुट के सुनियोजित चाल का हिस्सा थी। इनमें से ज्यादातर निर्दलीय चुनाव लड़े थे।

क्लिप से पता चल रहा है कि मंडी जिले की जोगिंदरनगर सीट और चंबा में डलहौजी सीट पर टिकट से वंचित नेताओं ने चुनाव में बीजेपी के खिलाफ काम किया।सूत्रों ने कहा कि कई सीटों पर असंतुष्ट टिकट चाहने वाले और उनके समर्थक नामांकित पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार करते रहे और भाजपा में बने भी रहे।पार्टी जाहिर तौर पर उन नामों की सूची तैयार कर रही है जिनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा सकती है। गुटबाजी के अलावा कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी प्रमुख पवन काजल को मैदान में उतारने के लिए मंत्री की पसंदीदा सीट बदलने से कांगड़ा में भाजपा की चुनौती बढ़ सकती है। इतिहास बताता है कि कांगड़ा जिले में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी आमतौर पर हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाती है।

ऑडियो में विधानसभा क्षेत्र से दूर के नेता को टिकट देने पर महिला नेता नाराजगी जता रही है। सफाई दे रही हैं कि स्थानीय प्रत्याशी को ही लोग जिताने में प्राथमिकता देते हैं। भाजपा की यह महिला नेता कह रही है कि हमीरपुर से तत्कालीन विधायक प्रेम कुमार धूमल, रविंद्र सिंह, कृपाल परमार को दूसरे जगह पर टिकट देकर उतारा गया। लेकिन, जनता ने उन्हें अस्वीकार करते हुए चुनावों में हराया। बावजूद इसके हाईकमान इन सब बातों को दरकिनार कर मनमर्जी से ही काम कर रहा है। बातों ही बातों में महिला नेता कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने के भी संकेत दे रही।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...