9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को क्या तुर्की ने किया अपमानित? पूरी...

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को क्या तुर्की ने किया अपमानित? पूरी दुनिया के सामने हुई किरकिरी

Published on

नई दिल्ली,

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आए भूकंप से तबाही मची है. तबाही के मंजर के बाद दुनियाभर के देशों ने एकजुटता देखते हुए सीरिया और तुर्की को मदद की पेशकश की है. दुनिया भर के देश राहत सामग्री और बचाव दल तुर्की भेज रहे है. भारत भी ‘ऑपरेशन दोस्त’ के तहत दोनों देशों की मदद कर रहा है.

इस बीच पाकिस्तान ने इस आपदा को अवसर में बदलने की कोशिश की, जो उल्टा पड़ गया. दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्की के साथ अपनी एकजुटता दिखाने के लिए राजधानी अंकारा की यात्रा की घोषणा कर दी. लेकिन भूकंप प्रभावित तुर्की ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय और कूटनीतिक स्तर पर झटका देते हुए शहबाज शरीफ की मेजबानी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को तुर्की का दौरा स्थगित करना पड़ गया.

मेजबानी करने से किया इनकार
विनाशकारी भूकंप के अगले दिन पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने ट्विटर पर एक बयान जारी करते हुए कहा था, “प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ तुर्की यात्रा के लिए कल सुबह अंकारा रवाना होंगे. इस दौरान भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान और तुर्की के लोगों के लिए वो राष्ट्रपति अर्दोआन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे.इसी कारण से गुरुवार को बुलाई गई एपीसी की बैठक को स्थगित किया जा रहा है. सहयोगी दलों के परामर्श के बाद नई तारीख की घोषणा की जाएगी.”

हालांकि, उनके ट्वीट के कुछ घंटों बाद ही तुर्की के प्रधानमंत्री के पूर्व विशेष सहायक आजम जमील ने ट्वीट करते हुए पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की मेजबानी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “तुर्की इस समय सिर्फ और सिर्फ अपने देश के नागरिकों की देखभाल करना चाहता है. इसलिए कृपया राहत कर्मचारियों को ही भेजें.”

पाकिस्तान ने तुर्की यात्रा रद्द करने के पीछे कही ये बात
तुर्की की ओर से शहबाज शरीफ की मेजबानी करने से इनकार के बाद पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा, “भीषण भूकंप के बाद चल रहे राहत कार्य को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का दौरा स्थगित कर दिया गया है.

प्रधानमंत्री ने अपने भाई देश तुर्की के भूकंप पीड़ितों को उनके कठिन समय में साथ देने के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष स्थापित करने का फैसला किया है. इसके अलावा कैबिनेट ने राहत कोष में एक महीने का वेतन डोनेट करने की घोषणा की है. प्रधानमंत्री ने हमारे भाई देश तुर्की की उदार मदद करने की अपील की है.”

दोनों देशों में अच्छी दोस्ती
तुर्की को पाकिस्तान का एक अच्छा दोस्त माना जाता है. दोनों देशों के बीच रिश्ते बहुत मजबूत हैं. यहां तक कि दोनों देश रक्षा और व्यापार क्षेत्रों में भी मिलकर काम कर रहे हैं.तुर्की ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन किया था. अर्दोआन और तुर्की के विदेश मंत्री भी संयुक्त राष्ट्र में कई बार कश्मीर का मुद्दा उठा चुके हैं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...