13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP: क्या मोहन राज में कम हो गईं शिवराज की लाड़ली...

MP: क्या मोहन राज में कम हो गईं शिवराज की लाड़ली बहनें? विपक्ष के आरोप पर आया जवाब

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 8वीं किस्त जारी कर दी गई है. बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने हाथों से पहली बार 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में कुल ₹1576 करोड़ की राशि एक क्लिक में ट्रांसफर की. इससे पहले 1.31 करोड़ बहनों को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में कुल 1269 करोड़ रुपए की धनराशि दी गई थी. लाड़ली बहनों की संख्या कम होने को लेकर अब नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार को घेर लिया है.

विधानसभा में विपक्षी दल के नेता उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बयान जारी करके सूबे की बीजेपी सरकार पर लाड़ली बहनों की संख्या कम करने के आरोप लगाए हैं. कांग्रेस नेता सिंघार ने लिखा, ”नई सरकार ने घटाई 2 लाख लाड़ली बहना‼️ झूठे विज्ञापनों की सच्चाई. कर्ज का बोझ नहीं ढो पा रही विज्ञापन से बनी भाजपा सरकार

प्रदेश की लाखों लाडली बहनों से झूठ बोल कर वोट ले लिए और अब उन्ही में से 2 लाख बहनों की छंटनी कर दी.जब सितंबर में शिवराज CM थे, तब लाडली बहनों की संख्या 1.31 करोड़ थी, अब नए CM मोहन यादव जी ने इस संख्या को छांटकर 1.29 करोड़ कर दिया है यानी 2 लाख तो नई सरकार बनते ही घटा दी. सरकारी विज्ञापन इसका प्रमाण है, जनता खुद देखे

लोकसभा चुनाव के बाद ये संख्या कितनी बचेगी, ये तो नए CM डॉ मोहन यादव ही तय करंगे. नए CM क्यों चाहेंगे कि लाड़ली बहना के ‘प्यारे भैया’ शिवराज जी ही बने रहें और मोहन यादव जी आपकी योजना को कर्ज लेकर ढोते रहें. ‘लाड़ली बहना योजना’ को लेकर लोगों की शंका गलत नहीं है कि CM बदलते ही इस योजना पर तलवार लटकी है.सरकार भले BJP की है, पर CM का चेहरा तो नया है. अब लाड़ली बहनों को भी समझ आ रहा है कि ये BJP का चुनावी पाखंड था, जिसका रंग उतरने लगा है.”

इनका कहना
इस विषय में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव दीपाली रस्तोगी ने कहा, लाड़ली बहना योजना का लाभ 21 से 60 साल तक की उम्र की महिलाओं को मिलता है. अब इस साल जनवरी माह तक 1.31 करोड़ के आंकड़े में से कुछ महिलाएं आयु सीमा को पार कर गईं तो कई महिलाओं की मत्यु हो गई. यानी कि 2 लाख महिलाएं योजना की पात्र नहीं रहीं, इसलिए इस माह 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को योजना का लाभ दिया गया है.

शिवराज ने किया था 3000 रुपए देने का वादा
मध्य प्रदेश में में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत मार्च माह में हुई थी. जून के महीने से इस योजना की पात्र महिलाओं के खाते में 1000-1000 हजार रुपए आने लगे थे. तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अक्टूबर से यह राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दी थी. दावा किया कि अगली बार हम इस राशि को 1500 रुपए करेंगे. नई सरकार में बची हुई लाड़ली बहनों का रजिस्ट्रेशन होगा. तब तक पूरे प्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 1.31 करोड़ लाभार्थी थीं.

मोहन यादव बोले- इस राशि से बहनों का त्योहार आनंददायी हो जाएगा
वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मौके पर कहा, आज 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को कुल ₹1576 करोड़ की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके बैंक खातों में अंतरित की है.

मकर संक्रांति से पहले इस राशि के बहनों को मिलने से यह त्योहार उनके लिए सुखद और आनंददायी हो जाएगा. संस्कृति के सभी पर्व आनंद और उल्लास के साथ मनाइए. मकर संक्रांति का पर्व भी एक दिन नहीं, सप्ताहभर मनाइए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे इस देश में केवल चार जातियां हैं- महिला, किसान, युवा, गरीब और इनका हमें उत्थान करना है. प्रधानमंत्री जी के कितने सुन्दर विचार हैं. इन चारों श्रेणियों की उन्नति हो जाये, तो पूरे देश का उत्थान हो जाएगा.

हमारे लिए मकर संक्रांति पर्व की अलग ही पवित्रता है. बहनों से अच्छा इसका भाव कोई नहीं समझ सकता; यह सुहाग का पर्व है. मकर संक्रांति, उत्तरायण के प्रारंभ होने का उत्सव भी है. यह पर्व अँधेरे को चीरकर आगे बढ़ने का विश्वास भी दिलाता है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...