12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलहेड-स्मिथ के शतकों से भारत की हालत खराब, दूसरे दिन गेंदबाजों की...

हेड-स्मिथ के शतकों से भारत की हालत खराब, दूसरे दिन गेंदबाजों की आई शामत, ऑस्ट्रेलिया 405/7

Published on

ब्रिस्बेन

शानदार लय में चल रहे ट्रेविस हेड (160 गेंद, 18 चौके, 152 रन) और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (190 गेंद, 12 चौके और 101 रन) के बीच हुई 241 रनों की साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में भारत के खिलाफ मजबूत पकड़ बना ली है। पहले दिन पानी की बारिश के बाद गाबा के मैदान पर दूसरे दिन रनों की बारिश हुई। उसने मैच के दूसरे दिन के स्टंप्स तक 101 ओवरों में 7 विकेट पर 405 रन बना लिए हैं, जबकि भारत के लिए सबसे अधिक जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट अपने नाम किए। बुमराह को दूसरे छोर पर साथी गेंदबाजों का साथ नहीं मिला, वर्ना भारत ने शुरुआती 3 विकेट जल्दी ले लिए थे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने लगभग वनडे अंदाज में बैटिंग की है। एलेक्स कैरी 45 और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।

मैच के शुरुआती दिन का ज्यादातर खेल बारिश की भेंट चढ़ने के कारण दूसरे दिन का खेल आधे घंटे पहले शुरू हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 28 रन से आगे से की और बुमराह ने भारतीय टीम को पहली सफलता दिलाने में ज्यादा देर नहीं लगाई। उन्होंने दिन के चौथे ओवर में ख्वाजा को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। बुमराह ने इस श्रृंखला में ख्वाजा को तीसरी बार आउट किया तो वही पंत ने टेस्ट में अपना 150 वां कैच पकड़ा। भारतीय गेंदबाजी के अगुआ बुमराह ने अपने अगले ओवर में मैकस्वीनी को पवेलियन की राह दिखायी। गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरे स्लिप में खड़े विराट कोहली के हाथों में चली गई।

जसप्रीत बुमराह ने दिन की शुरुआत में दिए ऑस्ट्रेलिया को झटके
इस तरह से दिन की शुरुआत में जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट झटक कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी। शुरुआती सफलता के बाद भारत दबाव बनाए रखने में सफल रहा लेकिन स्मिथ और लाबुशेन ने क्रीज पर समय बिताने के लिए रक्षात्मक खेल का सहारा लिया। एडीलेड टेस्ट मैच में शतकीय पारी (140 रन) से ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाने वाले हेड ने एक बार फिर से भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आसानी से रन बनाए। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को गेंद को क्षेत्ररक्षकों से दूर खेलने में कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने पारी के 69वें ओवर में बुमराह के खिलाफ तीन रन लेकर लगातार दूसरा और टेस्ट करियर का नौवां शतक पूरा किया।

ट्रेविस हेड का लगातार दूसरा शतक तो स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ 10वां शतक
हेड की पारी की शुरुआत में भारतीय गेंदबाजों ने शॉट गेंद का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने इस तरह की गेंदों को तब आजमाना शुरू किया जब वह परिस्थितियों से अच्छे से सामंजस्य बैठा चुके थे। ट्रेविस हेड के अलावा पिछले कुछ मैचों से लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे स्मिथ ने भी धैर्य का शानदार नमूना पेश करते हुए भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक सफलता से दूर रखा। उन्होंने एकाग्रता से बल्लेबाजी करते हुए हेड का अच्छा साथ दिया। उन्होंने 101 रनों की पारी खेलते हुए भारतीय गेंदबाजों का खूब इम्तियान लिया। आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने सही लाइन लेंथ से गेंदबाजी की लेकिन उन्हें वांछित परिणाम नहीं मिल सके।

जसप्रीत बुमराह का फाइव विकेट हॉल
जसप्रीत बुमराह ने स्टीव स्मिथ को शतक बनाने के बाद रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराते हुए साझेदारी तोड़ी तो ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श (5) को एक ही ओवर में आउट करते हुए न केवल अपना फाइव विकेट हॉल पूरा किया, बल्कि भारतीय टीम को राहत दी। इसके बाद पैट कमिंस को सिराज ने 20 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। यह सिराज का पहला विकेट रहा। इसके बाद स्टंप्स तक भारतीय गेंदबाज कोई और विकेट नहीं ले सके।

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...