15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसत्ता में आने के बाद कैसे मजबूत हुई कांग्रेस? इन 5 प्वाइंट...

सत्ता में आने के बाद कैसे मजबूत हुई कांग्रेस? इन 5 प्वाइंट से समझें 2023 का गेम प्लान

Published on

रायपुर

साल 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ नया राज्य बना। कांग्रेस के अजीत जोगी पहले मुख्यमंत्री बने। साल 2003 में विधानसभा के चुनाव हुए और बीजेपी सत्ता में आई। लगातार 15 सालों तक बीजेपी का राज था। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने रिकॉर्ड 68 सीटें जीत दर्ज कर राज्य में अपनी सरकार बनाई। अब इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा राज्य हैं जहां कांग्रेस की स्थिति सबसे ज्यादा मजबूत है। हाल ही में हुए कई अंदरूनी सर्वे में भी इस बात का खुलासा किया गया गया है कि बीजेपी को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल की रणनीतियों बीजेपी के लिए मुश्किलें बढ़ा रही हैं। आइए उन पांच कारणों को जानते हैं जिसके कारण सत्ता में आने के बाद कांग्रेस हर साल मजबूत होती गई।

छत्तीसगढ़ महतारी पर फोकस
छत्तीसगढ़ की सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाया। मुख्यमंत्री बनते ही सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी का नारा बुंलद किया। कांग्रेस का फोकस सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ के स्थानीय लोगों को लेकर है। छत्तीसगढ़ियावाद पर भूपेश बघेल ने सबसे ज्यादा जोर दिया। राज्य के सभी त्योहारों को सीएम भूपेश बघेल खुद मनाते हैं इसके साथ-साथ इन त्योहारों को सरकार की तरफ से प्रमोट भी किया जाता है। जिसके बाद कांग्रेस की पहुंच उन इलाकों में भी बनती गई जहां पार्टी को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर फोकस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सबसे ज्यादा फोकस किया। ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर जोर देते हुए सीएम ने गौधन न्याय योजना शुरू की। गौवंश को बचाने के साथ-साथ सरकार ने गोबर खरीदना भी शुरू किया। जिससे ग्रामीण लोगों को रोजगार के नए साधन मिले। राज्य में गोबर का पेंट बनाया जा रहा है। इस योजना की तारीफ केन्द्रीय मंत्री भी कर चुके हैं। सरकार ने सभी सरकारी इमारतों पर गोबर से बने पेंट का उपयोग करने का निर्देश भी दिया है। गोधन न्याय योजना से ग्रामीण लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलना शुरू हुआ।

किसानों के लिए योजना
2018 में कांग्रेस की वापसी का सबसे बड़ा कारण माना जा रहा था धान का समर्थन मूल्य। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम भूपेश बघेल ने किसानों का कर्ज माफ किया। किसानों की कर्ज माफी के साथ-साथ धान के समर्थन मूल्य में वृद्धि के बाद कांग्रेस ने अपनी पहुंच किसान वर्ग तक बनाई। राज्य में बड़ी संख्या में लोग खेती के काम से जुड़े हैं। किसानों को साधने के लिए कर्जमाफी और समर्थन मूल्य के अलावा कई और योजनाएं शुरू की जिसका लाभ किसानोंको मिल रहा है।

पार्टी में संतुलन है
छत्तीसगढ़, कांग्रेस के लिए एक ऐसा राज्य है जहां पर आपसी गुटबाजी सबसे कम दिखाई देती है। सीएम भूपेश बघेल सत्ता के साथ-साथ संगठन के साथ भी समन्वय बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले मनमुटाव की कई खबरें थी, लेकिन सीएम भूपेश बघेल ने राज्य में पार्टी का संतुलन बनाकर आगे बढ़ रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सबसे मजबूत हथियार यही है कि सीएम की लोकप्रियता के साथ-सथ पार्टी में आपसी गुटबाजी सबसे कम है। इसके साथ-साथ पार्टी के सभी संगठन राज्य में लगातार एक्टिव हैं। जो कांग्रेस को दूसरे राज्यों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ में अधिक मजबूती दे रहे हैं।

युवाओं से संवाद
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं के साथ संवाद शुरू किया है। कांग्रेस रणनीति के अनुसार आगे बढ़ रही है। सीएम युवाओं के बीच जाकर उनसे संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी कर रहे हैं। इसी के साथ युवाओं को साधने के लिए बेरोजगारी भत्ता की भी शुरुआत की गई है। इसके तहत राज्य में युवाओं को 2500 रुपए के साथ-साथ रोजगार के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...