9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'घर में अकेला हूं आ जाओ, खा नहीं जाऊंगा', दरोगा ने रात...

‘घर में अकेला हूं आ जाओ, खा नहीं जाऊंगा’, दरोगा ने रात 3 महिला को किया मैसेज

Published on

कानपुर ,

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दरोगा को लड़की से अश्लील चैट करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया. आरोप है कि दरोगा ने एक लड़की को रात तीन बजे व्हाट्सएप मैसेज कर अपने घर मिलने के लिए बुलाया. पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के संज्ञान में जैसे ही यह बता आई उन्होंने इस पर जांच के आदेश दिए. जिसके बाद दरोगा शुभम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया.

इस मामले पर एडीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया में दरोगा का चैट अभद्र पाया. जिसके बाद उसे सस्पेंड कर दिया गया. गोविंद नगर के एसीपी को इस मामले की जांच के आदेश दिए गए. जबकि लड़की अभी भी आरोप लगा रही है कि दरोगा जी मेरी मां को फोन करके धमकी दे रहे हैं कि वह किसी को कोई बयान नहीं देगी. वरणा तुझे बर्बाद कर दूंगा.

ये है पूरा मामला-
दरअसल रतनलाल नगर में 2 दिन पहले शादी समारोह में वेटर का काम करने वाले एक युवक के साथ मोहल्ले के कुछ लोगों ने मारपीट की. इसके बाद उसे उठाकर कहीं ले गए. पीड़ित युवक की भांजी ने रतनलाल नगर चौकी के इंचार्ज शुभम सिंह को फोन कर इसकी जानकारी दी. दरोगा ने कहा कि मैं कैसे पहुंचा दूंगा तुम्हारे मामा गायब हो गए हैं तो लड़की ने व्हाट्सएप पर फोटो भेज दी.

दरोगा ने रात तीन बजे लड़की को मैसेज भेजे
दरोगा शुभम सिंह ने रात तीन बजे लड़की को व्हाट्सएप मैसेज भेजा. जिसमें उसने लिखा कि ‘मैं घर पर अकेले हूं, तुम मेरे घर पर आ जाओ’ इस पर लड़की ने कहा कि मेरे घर पर सब लोग सो रहे हैं, यह ठीक नहीं है. फिर दरोगा ने कहा कि एक कप चाय पी लेना. लड़की ने कहा यह अच्छी बात नहीं है, मैं नहीं आ सकती तो दरोगा ने कहा अरे मैं तुमको खा थोड़ी जाऊंगा. तुम आ जाओ मेरे घर पर मेरे मोहल्ले में सब लोग सो गए हैं. अब तो नींद भी नहीं आ रही है. तुम यहीं आ जाओ कमरे पर बात करते हैं. बस तुमसे बात करने का मन है.

जांच के बाद आरोपी दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया
लड़की ने जब कहां कि आप कैसी बातें कर रहे हैं तो दरोगा जी यह भी सफाई देने लगे तुम कुछ गलत मत सोचो कि तुम्हारे दरोगा जी तुम्हें रात 3 बजे अपने घर बुला रहे हैं. सुबह यह पूरी चैट वायरल हो गई और पुलिस ने इस मामले को दबाना शुरू कर दिया. पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड को जब यह बता पता चली तो उन्होंने तुरंत एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा को मामले में एक्शन के आदेश दिए. जांच के बाद दरोगा को सस्पेंड कर दिया गया.

Latest articles

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान; 5 साल पहले हुई थी शादी, 2 महीने बाद ही मायके चली गई थी पत्नी

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शिव नगर (बिहारी कॉलोनी) में एक...

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...