9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालशिवराज के 'छलकते दर्द' पर सवाल पूछा तो उमा भारती बोलीं, 'मैं...

शिवराज के ‘छलकते दर्द’ पर सवाल पूछा तो उमा भारती बोलीं, ‘मैं उनकी प्रवक्ता नहीं…’

Published on

सीहोर ,

मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती गुरुवार को सीहोर पहुंचीं. उन्होंने शहर के प्राचीन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बयानों को लेकर दो टूक कह दिया कि मैं उनकी प्रवक्ता नहीं हूं. इसका जवाब वही देंगे.

दरअसल, पांचवीं बार प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन पाने को लेकर शिवराज ने अपने मंगलवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र बुधनी में बयान दिया था. पूर्व सीएम ने कहा, ”कई बार राजतिलक होते-होते वनवास भी हो जाता है. ऐसा किसी ना किसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए ही होता है. कोई बड़ा उद्देश्य होगा. शिवराज ने ये भी जोड़ा कि मेरी जिंदगी बहन-बेटियों और जनता-जनार्दन के लिए है. आंखों में आंसू नहीं रहने दूंगा, दिन-रात काम करूंगा.”

वहीं, बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का अभिनंदन किया. उमा भारती ने कहा, प्रशासनिक अधिकारी जनता और सरकार के सेवक हैं. सेवक को सेवक की तरह ही बात करनी चाहिए. गवर्मेंट सर्वेंट को किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं है.

बता दें कि सोमवार-मंगलवार को ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल के बीच शाजापुर के कलेक्टर किशोर कन्याल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था. जिसमें वह हड़ताली ड्राइवर्स की एक मीटिंग के दौरान एक शख्स से बोल रहे थे, ‘तुम्हारी औकात क्या है?’ इसी मामले के तूल पकड़ने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को पद से हटा दिया.

‘मुझे तो 6 दिन पहले बुलाया गया है’
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शामिल उमा भारती ने अयोध्या जाने को लेकर कहा, मुझे 6 दिन पहले बुलाया गया है. 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा है. मैं 18 को पहुंच जाऊंगी. भगवान राम को लेकर कहा कि वो मर्यादा के लिए आदर्श जीवन का उदहारण हैं. भारतीय संस्कृति और भारत की पहचान हैं.

‘अभी लोकसभा की नहीं, अयोध्या की बात करूंगी’
इस दौरान एक सवाल के जवाब में बीजेपी की नेत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उतरने की बात नहीं करूंगी. अभी तो अयोध्या में मग्न हूं. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली समृद्धि की कामना की.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...