11 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिविपक्ष के 'INDIA' गठबंधन पर बोले PM मोदी- इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट...

विपक्ष के ‘INDIA’ गठबंधन पर बोले PM मोदी- इंडियन मुजाहिद्दीन और ईस्ट इंडिया में भी इंडिया

Published on

मॉनसून सत्र में मणिपुर पर जारी संग्राम के बीच मंगलवार को बीजेपी की संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, इंडिया नाम लगा लेने से ही नहीं हो जाता. ईस्ट इंडिया कंपनी ने भी इंडिया लगाया था और इंडियन मुजाहिद्दीन के नाम में भी इंडिया है.

पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष बिखरा हुआ है और हताश है. विपक्ष के रवैये से ऐसे लग रहा है कि उनको लंबे समय तक सत्ता में आने की इच्छा नहीं है. पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में 15 अगस्त को हर घर झंडा लगाने के कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी. मॉनसून सत्र में यह पहली संसदीय दल की बैठक थी. यह बैठक संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में हुई. इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे.

दरअसल, संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. लेकिन मणिपुर की घटना को लेकर हंगामा मचा हुआ है. विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में पीएम मोदी का बयान और विस्तृत चर्चा की मांग कर रहा है. जबकि सरकार गृहमंत्री अमित शाह के जवाब के साथ अल्पकालिक चर्चा के लिए तैयार है. लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर पीएम मोदी के बयान पर अड़ा है.

आप सांसद संजय सिंह सस्पेंड
– इससे पहले सोमवार को मॉनसून सत्र के तीसरे दिन भी संसद में गतिरोध जारी रहा. इसके चलते सदन की कार्यवाही नहीं चल पाई. इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को विपक्ष से मणिपुर मुद्दे पर बहस शुरू करने की अपील की. उधर, राज्यसभा में हंगामे को लेकर आप सांसद संजय सिंह को पूरे मॉनसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया.

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री संसद में चर्चा से डर रहे हैं, लेकिन बीजेपी का दावा है कि विपक्ष भाग रहा है क्योंकि वह नहीं चाहता कि कुछ तथ्य सामने आएं. AAP के सांसद संजय सिंह को मणिपुर मुद्दे पर विपक्षी सदस्यों के विरोध के दौरान सदन के वेल में पहुंचने और अध्यक्ष की ओर इशारा करने के बाद निलंबित कर दिया गया.

सदन के नेता पीयूष गोयल संजय सिंह को सस्पेंड करने के लिए प्रस्ताव लाए थे. यह ध्वनिमत से पास हो गया. पीयूष गोयल ने कहा कि संजय सिंह की इस तरह की हरकत सही नहीं है. ये सदन के नियमों के खिलाफ है. उन्होंने कहा, मैं सभापति से अपील करता हूं कि वे संजय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करें. उन्होंने कहा, सरकार संजय सिंह के सस्पेंशन के लिए प्रस्ताव लाती है कि उन्हें पूरे मॉनसून सत्र के लिए सस्पेंड किया जाए. इस पर सभापति ने कहा कि आप प्रस्ताव लाएं.

संजय सिंह के निलंबन पर मचा बवाल
संजय सिंह पर हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा. इतना ही नहीं कार्रवाई के विरोध में विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर धरना भी दिया. इस प्रदर्शन में AAP सांसद संजय सिंह, संदीप पाठक और सुशील गुप्ता के अलावा TMC से डोला सेन और शांता छेत्री, कांग्रेस से इमरान प्रतापगढ़ी, अमीबेन और जेबी माथेर, CPM से बिनॉय विश्वम, CPI से राजीव के अलावा BRS नेता भी शामिल हुए.

लोकसभा में नहीं चल पाई कार्यवाही
लोकसभा शुरू होते ही विपक्षी सांसद शोरगुल करने लगे। अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से उनकी सीट पर जाने को कहा लेकिन वो वेल में हंगामा करने लगे। इसपर अध्यक्ष ने कहा कि विपक्ष गंभीर मुद्दों पर बहस नहीं करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सदन शोरगुल के लिए नहीं होता है। आप चर्चा करके ही मुद्दों पर समाधान कर सकते हैं।

राज्यसभा भी 12 बजे तक स्थगित
राज्यसभा में भी विपक्ष मणिपुर मुद्दे को लेकर नियम 267 के तहत चर्चा कराने को लेकर अड़ा रहा। इसे लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि इस मामले में केवल इसी नियम के तहत चर्चा हो सकती है। सभापति ने काफी देर तक सदस्यों से उनको अपनी सीट पर बैठने के लिए कहा। लेकिन इसके बाद भी हंगामा कम नहीं हुआ। इसके बाद सभापति ने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...