13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeमैं उसे ही... सुकेश केस में निक्की ने तोड़ी चुप्पी, लोग बोले-...

मैं उसे ही… सुकेश केस में निक्की ने तोड़ी चुप्पी, लोग बोले- ऐड़ा बनकर पेड़ा खा रही

Published on

कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर का मामला पिछले कुछ दिनों से तूल पकड़े हुए है। नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिस के अलावा इसमें निक्की उर्फ निकिता तंबोली और चाहत खन्ना का भी नाम सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि दोनों ने सुकेश से महंगे गिफ्ट्स लिए हैं। साथ ही वह उनसे मिलने के लिए तिहाड़ जेल भी गई थीं। अब इस मामले पर निक्की ने चुप्पी तोड़ी है। पपाराजी से बात करते हुए उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर केस पर चंद शब्द कहे हैं।

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में निक्की तंबोली का नाम आया था। अब एक इवेंट के दौरान उनसे मीडिया ने इस विवाद के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा- मुझको जिसे जो बोलना है मैं उसे ही बोलूंगी। देखिए सबके लाइफ में उतार-चढ़ाव आते हैं। सबको पता है कि उससे कैसे डील करना है। मैं दुनिया को नहीं बताना चाहती कि मैं कैसे डील करती हूं। अब इस वीडियो में निक्की ने साफ-साफ कुछ नहीं कहा लेकिन बहुत कुछ बयां कर दिया। उनकी बातों से ये तो साफ है कि वह जो दावे हो रहे हैं, वो सच्चे हैं।

सुकेश चंद्रशेखर से मिले थे निक्की तम्बोली को गिफ्ट्स
बता दें कि निकिता तंबोली ने बताया था कि उन्हें सुकेश की सहयोगी पिंकी ईरानी ने मिलवाया था। लेकिन नाम सही नहीं बताया था, बल्कि कहा था कि ये शेखर हैं। पहले 2018 में मुलाकात हुई और 1.5 लाख रुपये मिले। इसके बाद वह उनसे मिलने के लिए तिहाड़ जेल गईं। जहां से उन्हें 2 लाख रुपये और एक GUCCI का बैग मिला था। लेकिन जब भी उनसे इस बारे में पूछा गया, उन्होंने न तो साफ हां कहा और न ही ना कहां। खैर। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया।

निक्की तंबोली की बातों पर लोगों का रिएक्शन
निक्की तंबोली के स्टेटमेंट पर एक यूजर ने लिखा- देखो कितनी मासूम है ये। पहले तो संस्कारों को दिखा रही है और फिर इनको ढंकने का ड्रामा भी। एक ने लिखा- एक करोड़ रुपये का बोटॉक्स तो सिर्फ इसके होंठो पर लगा है। एक ने कहा- ऐड़ा बनकर पेड़ा खा रही है। कुछ यूजर्स ने निकिता के चेहरे पर भी रिएक्ट किया और सर्जरी पर सवाल उठाए। एक ने लिखा- राखी सावंत की बहन।

Latest articles

आयुष्मान योजना में बड़ी कार्रवाई, प्रदेश के 126 अस्पतालों की मान्यता समाप्त

भोपाल। भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश में बड़ी कार्रवाई करते...

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...