16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP: 'मुझे प्यार चाहिए, बस एक बार...' इंटरव्यू के बाद लड़कियों के...

MP: ‘मुझे प्यार चाहिए, बस एक बार…’ इंटरव्यू के बाद लड़कियों के वॉट्सएप पर आई गंदी ‘डिमांड’

Published on

ग्वालियर ,

कहने में भले ही अच्छा लगता हो कि अबला अब सबला हो गई है और नारी सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य किए जाने की वजह से महिलाओं की स्थिति समाज में मजबूत हो रही है लेकिन असल जिंदगी में यह बातें उस वक्त बेमानी नजर आती हैं जब आज भी पुरुष प्रधान इस समाज में महिलाओं से अनैतिक डिमांड कर दी जाती है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सामने आया है जहां जॉब दिलाने के एवज में इंटरव्यू के पैनल में शामिल एक अधिकारी ने इंटरव्यू देने वाली एक छात्रा से उसकी इज्जत ही मांग ली. छात्रा ने इस बात की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई है.

दरअसल, बीज विकास निगम में संविदा भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली गई थी. इसके लिए ग्वालियर की एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में 3 जनवरी को इंटरव्यू भी आयोजित किए गए. इंटरव्यू लेने वाले पैनल में बीज विकास निगम का प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार भी शामिल था. इंटरव्यू देने के लिए कई उम्मीदवार पहुंचे थे. इन्हीं में से एक छात्रा को इंटरव्यू के तुरंत बाद पैनलिस्ट संजीव कुमार ने कॉल किया. छात्रा से उसके घर परिवार के बारे में जानकारी ली गई और इसके बाद कहा गया कि तुम्हारा सिलेक्शन इस नौकरी के लिए हो सकता है लेकिन इसके लिए उसे कुछ देना पड़ेगा.

एक रात बितानी होगी…
कुछ ही देर बाद छात्रा के वॉट्सएप पर यह डिमांड आ गई कि ‘मुझे प्यार चाहिए सिर्फ एक बार…बार-बार नहीं कहूंगा. एक रात बितानी होगी, अपनी इज्जत देनी होगी, इसके बदले नौकरी हासिल हो जाएगी. छात्रा यह मैसेज देखकर परेशान हो उठी. संजीव कुमार ने मैसेज तो डिलीट कर दिया लेकिन छात्रा ने उसका स्क्रीनशॉट रख लिया.

छात्रा ने जब अपनी उन साथी छात्राओं (जिन्होंने इंटरव्यू दिया था) से बातचीत की तो मालूम हुआ कि दो अन्य छात्राओं के पास भी संजीव कुमार ने मैसेज भेज कर इसी तरह की डिमांड की थी.इसके बाद पीड़ित छात्रा ने इस बात की शिकायत ग्वालियर क्राइम ब्रांच में दर्ज कराई. क्राइम ब्रांच ने जिस मोबाइल नंबर से कॉल और मैसेज आया था, उसकी जांच की तो मालूम हुआ यह मोबाइल नंबर संजीव कुमार का है.

नोटिस देकर छोड़ भी दिया
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने धारा 354 ए के तहत एफआईआर दर्ज की और इसके बाद संजीव कुमार को गिरफ्तार लिया. मामला नोटिसेबल था, इसलिए नोटिस देकर संजीव कुमार को छोड़ भी दिया गया. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में कई तरीके के सवाल खड़े कर दिए हैं कि भला आज भी क्या नौकरी दिलाने के नाम पर या नौकरी में रहते हुए महिलाओं को शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ता है?

बहरहाल, न जाने ऐसी कितनी महिलाएं होंगी जो रोज ऐसे दानवों का सामना करती होंगी, लेकिन बहुत कम ही ऐसी हिम्मतवाली महिलाएं होती हैं जो ऐसे लोगों के खिलाफ आवाज बुलंद करती हैं. ग्वालियर की यह छात्रा भी ऐसी ही हिम्मतवाली है, जिसने अनैतिक डिमांड करने वाले इस अधिकारी के सामने झुकने की बजाय उसे अच्छी तरह सबक सिखा दिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...