12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeराजनीतिमुझे 2024 के लिए कांग्रेस को मजबूत करना है, लोग PM मोदी...

मुझे 2024 के लिए कांग्रेस को मजबूत करना है, लोग PM मोदी से नाखुश: थरूर

Published on

मुंबई ,

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुकाबला तय है. इस चुनाव में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर उम्मीदवार हैं. ऐसे में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए प्रचार करने मुंबई पहुंचे शशि थरूर ने कहा कि मेरा उद्देश्य 2024 के लिए कांग्रेस को मजबूत करना है क्योंकि देश के लोग पीएम मोदी से नाखुश हैं. उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और विवादित बयानबाजी बढ़ रही है. ऐसे में जनता एक मजबूत विपक्ष चाहती है. थरूर ने कहा कि 2014 और 2019 के चुनावों में जनता ने हमें केवल 19 प्रतिशत वोट दिया. मैं चाहता हूं जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया, वे हमारे पास आएं और हमें पहचानें.

हमारे काम करने के तरीके अलग
शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे और मैं दोस्त हैं. हमारे बीच सिर्फ काम करने के तरीके का अंतर है. मैं बदलाव का दूत बनना चाहता हूं. कुछ लोग कह रहे हैं कि एक ऑफीशियल कैंडिडेट है और मैं कुछ नहीं हूं. लेकिन गांधी परिवार निष्पक्ष है. हम कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं. अगर कोई कहता है कि प्रतिनिधि सिर्फ एक ही शख्स को वोट करेंगे तो ये बिल्कुल सच नहीं है.

17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है. नामांकन के आखिरी दिन शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पर्चा भरा था. इन दोनों नेताओं के अलावा झारखंड के कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने भी पर्चा भरा था, लेकिन उनका नामांकन रद्द हो गया था. इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भी कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की संभावना थी.

ताजा स्थिति में इस पद के लिए अब दो ही उम्मीदवार मैदान में हैं. इसमें भले ही मल्लिकार्जुन खड़गे का पलड़ा भारी बताया जा रहा हो, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर की दावेदारी को भी कम नहीं आंका जा सकता है.

Latest articles

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...