16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'घूंघट न खोलूंगी, जेठ बैठे हैं...' राज्यपाल के सामने भाषण देने पहुंची...

‘घूंघट न खोलूंगी, जेठ बैठे हैं…’ राज्यपाल के सामने भाषण देने पहुंची महिला ने पैदा की विकट स्थिति

Published on

पन्ना,

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में राज्यपाल मंगू भाई पटेल एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान एक दलित महिला को मंच पर अपनी बात रखने का मौका दिया गया. जब महिला मंच पर घूंघट डालकर पहुंची तो नेता और अधिकारियों ने घूंघट हटाकर भाषण देने को कहा. इस पर महिला ने कहा कि घूंघट नहीं खोलूंगी, जेठ बैठे हैं.

दरअसल, गुनौर विधानसभा क्षेत्र के चोपड़ा गांव में राज्यपाल मंगूभाई पटेल विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल होने पहुंचे थे. यहां सिया बाई नाम की महिला को मंच से अपनी बात कहने का मौका दिया गया था. महिला के साथ तीन अन्य लोगों को भी संबोधन के लिए बुलाया गया था, लेकिन इनमें सिया बाई की बातों की चर्चा हो रही है.

जब सिया बाई मंच पर घूंघट डालकर भाषण देने पहुंचीं तो अधिकारियों और नेताओं ने उनसे घूंघट खोलने के लिए कहा, लेकिन सिया बाई ने कहा कि घूंघट न खोलूंगी, जेठ बैठे हैं. सिया बाई बार बार यही बात दोहराती रहीं. सिया बाई की बातें सुनकर लोगों को हंसी आ गई और कयास लगाने लगे कि सिया बाई क्या राज्यपाल को जेठ कह रही हैं.

राज्यपाल मंगूभाई पटेल की छूटी हंसी, फिर तारीफ में कही ये बात
मंच पर राज्यपाल की भी सिया बाई की बातों पर हंसी छूट गई. महिला ने जेठ किसको बोला, ये तो नहीं पता, लेकिन इस मामले की खूब चर्चा हो रही है. सिया बाई ने इस मंच पर पीएम आवास योजना, उज्ज्वला योजना कई योजनाओं की तारीफ की और जमकर नारे लगाए.

राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने कहा कि सिया बाई ने जिस हौसले के साथ अपनी बात मंच पर रखी, वह प्रशंसा की पात्र हैं. उन्होंने मोदी की योजनाओं को गिनकर बताया, वह तारीफ के काबिल हैं. वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि सिया बाई ने मोदी सरकार की योजनाओं पर जो बातें कहीं, वह प्रशंसनीय हैं

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...