15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में नौकरी के बदले सेक्स की मांग करने वाला अफसर...

मध्य प्रदेश में नौकरी के बदले सेक्स की मांग करने वाला अफसर हो गया ‘पैदल’, सरकार ने किया बर्खास्त

Published on

भोपाल

ग्वालियर में बीज विकास निगम के अफसर ने इंटरव्यू लेने के दौरान महिला अभ्यर्थियों से नौकरी के बदले सेक्स की मांग की थी। उन्हें मैसेज भेजकर एक रात बिताने के बदले में नौकरी की गारंटी दी थी। अभ्यर्थियों की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई हुई है। मीडिया में खबरें आने के बाद मोहन सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। देर रात संविदा पर बहाल उस अफसर को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।दरअसल, मध्य प्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम ने सोमवार की रात संविदा पर काम कर रहे कृषि उत्पादन अधिकारी संजीव कुमार तंतुवाय की सेवाएं समाप्त कर दीं। यह कार्रवाई इसलिए की गयी है क्योंकि उनके खिलाफ आरोप सही पाए गए हैं।

बर्खास्तगी आदेश के अनुसार, शिकायत के बाद 13 जनवरी को ग्वालियर पुलिस की अपराध शाखा द्वारा अधिकारी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (शारीरिक संपर्क, यौन संबंधों की मांग सहित अवांछित यौन व्यवहार) के तहत मामला दर्ज किया गया।आदेश में कहा गया है कि निगम में एक पद के लिए तीन जनवरी को साक्षात्कार लेने के बाद आरोपी ने एक महिला उम्मीदवार को व्हाट्सएप पर संदेश भेजे, जिसमें उसने नौकरी के बदले में उससे यौन संबंध बनाने की मांग की थी।

बर्खास्तगी आदेश में कहा गया है कि आरोपी ने महिला से फोन पर भी बात की और यौन संबंध बनाने की मांग की। इसमें कहा गया है कि आरोप सही पाए जाने पर तंतुवाय की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी है।दरअसल, आरोपी अधिकारी ने मौखिक के साथ-साथ अभ्यर्थियों को व्हाट्सएप पर भी मैसेज भेजे थे। उनलोगों ने इसे लेकर क्राइम ब्रांच में शिकायत की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी अफसर को सिवनी से गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। उसने माना था कि छात्राओं को उसने अश्लील मैसेज भेजे हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...