7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में 75 साल के पुजारी ने 17 साल की लड़की का...

महाराष्ट्र में 75 साल के पुजारी ने 17 साल की लड़की का किया रेप, मठ में बुलाया और…,

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में एक मठ के 75 साल के पुजारी और उसके सहायक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने आगे बताया कि 17 साल की पीड़िता की एक महिला रिश्तेदार को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की अपने माता-पिता के साथ मंगलवार शाम को अमरावती के शिरखेड थाने पहुंची और रिद्धपुर मठ के मुख्य पुजारी तथा अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि मेडिकल जांच के दौरान पता चला कि लड़की आठ महीने की गर्भवती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह अपने चाचा और चाची के साथ पिछले एक साल से मठ में सेवा करने के लिए रह रही थी। उसने बताया कि जब वह मठ में रह रही थी, तब मुख्य पुजारी ने उसकी चाची से कहा कि वह पीड़िता को दो अप्रैल, 2024 को उससे मिलने के लिए भेज दे।

अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता की चाची ने लड़की को पुजारी सुरेंद्रमुनि तालेगांवकर के कमरे में भेज दिया, जहां पुजारी ने उससे कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि मठ में रहने वाले बालासाहेब देसाई (40) ने भी लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया। उसने बताया कि दोनों आरोपियों ने कई महीनों तक यह अपराध किया। पीड़िता ने शुरू में अपनी चाची को इस बारे में बताया, लेकिन उसकी चाची ने उसे धमकाया और चुप रहने को कहा। पुलिस ने बताया कि लड़की की चाची ने उसकी मदद नहीं की, जिसके कारण दोनों आरोपी पीड़िता का यौन उत्पीड़न करते रहे।

अधिकारी ने आगे बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 376 (बलात्कार), 323 (स्वेच्छा से नुकसान पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...