15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराज्य295 सीट जीतेगा इंडिया’ गठबंधन, शशि थरूर ने एग्जिट पोल के नतीजों...

295 सीट जीतेगा इंडिया’ गठबंधन, शशि थरूर ने एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से किया खारिज

Published on

तिरुवनंतपुरम:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि एग्जिट पोल लोगों की नब्ज के बारे में सटीक जानकारी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ आम चुनाव में 295 सीट हासिल करेगा। अलग-अलग एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्र की सत्ता में तीसरी बार वापसी कर रही है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल को ‘संशय’ की नजर से देखती है। देश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। थरूर ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन को 295 से ज्यादा सीट मिलेंगी।

तिरुवनंतपुरम से प्रत्याशी हैं थरूर
तिरुवनंतपुरम से यूडीएफ प्रत्याशी थरूर ने कहा कि मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर वह और उनकी पार्टी काफी निश्चिंत हैं। उन्होंने एक बार फिर विश्वास जताया कि वह लगातार चौथी बार यहां से विजयी होंगे। केरल प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की आत्मकथा की प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने के बाद थरूर ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ सैंपलों पर आधारित होते हैं जो वैज्ञानिक नहीं होते हैं। कांग्रेस ने मोदी की इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया कि दुनिया महात्मा गांधी के बारे में तब तक नहीं जानती थी जब तक फिल्म ‘गांधी’ नहीं बनी थी।

एग्जिट पोल को लगी लू
थरूर ने कहा कि हम इसे (एग्जिट पोल के नतीजों को) संदेह और अविश्वास से देख रहे हैं। हमने पूरे देश में प्रचार किया है। हमें भी पता है कि लोगों की नब्ज क्या है, और हमें नहीं लगता कि यह इस पोल में सटीक रूप से दिखाया गया है। यदि किसी एग्जिट पोल में कहा गया है कि बीजेपी केरल में सात सीट जीत सकती है, तो उसे या तो ‘लू लग गई है’ या फिर राज्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कुछ एग्जिट पोल को हास्यास्पद बताया
उन्होंने कहा कि कुछ एग्जिट पोल तो हास्यास्पद भी हैं। अगर किसी राज्य में पांच सीट हैं तो वे कहते हैं कि बीजेपी छह सीट जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम केरल में बीजेपी का सबसे मजबूत क्षेत्र माना जाता है। जहां वे दो बार दूसरे स्थान पर रहे और इस बार भी उनके दूसरे स्थान पर आने की अच्छी संभावना है, लेकिन अभी उनके जीतने की संभावना बहुत कम है।

तिरुवनंतपुरम में त्रिकोणीय मुकाबला
थरूर ने कहा कि यूडीएफ को चिंतित होने की कोई वजह नहीं है। थरूर ने तिरुवनंतपुरम में हुए चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बताया, लेकिन कहा कि उन्हें जीत का पूरा भरोसा है। थरूर के खिलाफ बीजेपी से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और भाकपा उम्मीदवार पी. रवींद्रन मैदान में थे।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...