9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराजनीतिचीन के खिलाफ भारत का कड़ा रुख, एयरपोर्ट से भारतीय खिलाड़ियों को...

चीन के खिलाफ भारत का कड़ा रुख, एयरपोर्ट से भारतीय खिलाड़ियों को वापस बुलाया

Published on

नई दिल्ली,

चीन ने भारतीय वुशु टीम में शामिल अरुणाचल प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को नॉर्मल वीजा के बजाय स्टेपल वीजा जारी किया था. चीन के इस कदम पर सख्त रुख अपनाते हुए भारत सरकार ने वुशु टीम के सभी खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से वापस बुला लिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि चीन का यह कदम अस्वीकार्य है.

रिपोर्ट के मुताबिक, 11 सदस्यीय भारतीय टीम चीन में आयोजित होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में शामिल होने के लिए देर रात रवाना होने वाली थी. लेकिन अधिकारियों ने सभी मंजूरी के बावजूद उन्हें चीन जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया. चीनी अधिकारियों ने अरुणाचल के तीन खिलाड़ियों को नॉर्मल वीजा के बजाय स्टेपल वीजा जारी कर दिया. जबकि भारत सरकार चीन के स्टेपल वाजी को मंजूरी नहीं देती है.

चीन के स्टेपल वीजा के खिलाफ भारत ने अपनाया सख्त रुख
दरअसल, वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने के लिए अधिकतर एथलीटों को कल देर रात चीन के लिए रवाना होना था. जबकि अरुणाचल के तीन एथलीटों को आज रात रवाना होना था क्योंकि अरुणाचल के खिलाड़ियों के वीजा में देरी हो गई थी. चीन ने इन तीनों खिलाड़ियों को सामान्य वीजा के बजाय स्टेपल वीजा जारी कर दिया. चीन के इस रवैये से नाराज होकर भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि वुशु टीम का कोई भी खिलाड़ी चीन नहीं जाएगा.

रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश खिलाड़ी गुरुवार सुबह 1 बजकर 5 मिनट पर चीन के लिए रवाना होते. यहां तक कि सभी तरह की सुरक्षा जांच भी हो चुकी थी. तभी अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सभी खिलाड़ियों को वापस घर लौटने के लिए कहा गया है.

चीन का यह कदम अस्वीकार्य: भारतीय विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “हमारे संज्ञान में आया है कि चीन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे कुछ खिलाड़ियों को चीन की ओर से स्टेपल वीजा जारी किया गया था. यह अस्वीकार्य है. हमने इस मुद्दे पर चीनी अधिकारियों के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है. स्टेपल वीजा के मुद्दे पर हमारा स्टैंड क्लियर है. वीजा देने में जाति या स्थान के आधार पर किसी तरह का भेदभाव हमें स्वीकार्य नहीं है. भारत इस तरह की कार्रवाइयों पर उचित प्रतिक्रिया देने का अधिकार रखता है.”

स्टेपल वीजा और नॉर्मल वीजा में क्या है अंतर?
जब किसी व्यक्ति को स्टेपल वीजा जारी किया जाता है तो पासपोर्ट के साथ एक अन्य कागज को अलग से स्टेपलर की मदद से नत्थी कर दिया जाता है. जबकि नॉर्मल वीजा में ऐसा नहीं किया जाता है. स्टेपल वीजाधारी जब अपना काम खत्म कर वापस आता है तो उसको मिलने वाले नत्थी वीजा, इंट्री और आउटिंग टिकट को फाड़ दिया जाता है. यानी व्यक्ति के पासपोर्ट पर इस यात्रा का कोई विवरण दर्ज नहीं होता है. जबकि नॉर्मल वीजा पर यात्रा विवरण दर्ज होता है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल नगर निगम फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त ने सर्वर की हार्ड डिस्क जब्त की, 10 साल का रिकॉर्ड जांच के दायरे में

भोपाल राजधानी भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपये...