14.7 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeभोपालइंदौर: आर्मी रेंज से उठा लाया बम, लड़ाई हुई तो फोड़ा, 2...

इंदौर: आर्मी रेंज से उठा लाया बम, लड़ाई हुई तो फोड़ा, 2 की मौत, 15 घायल

Published on

इंदौर ,

मध्य प्रदेश के इंदौर में आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बम से हमला कर दिया. इस घटना में करीब 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 के घायल होने की खबर है. बताया जा रहा है कि विवाद के समय मौके पर भीड़ जमा हो गई थी, उसी समय किसी ने वहां बम फेंक दिया और जबरदस्त विस्फोट हो गया. हर तरफ अफरा-तफरी मच गई, मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को महू के सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया है.

इंदौर के पास महू के बडगोंड थाना इलाके के बेरछा गांव का यह मामला है. यहां तमाम लोग ध्वजारोहण के आयोजन की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान कुछ युवकों ने शराब का सेवन कर लिया और उनके बीच आपस में किसी बात पर विवाद शुरू हो गया. एक-दूसरे से गाली गलौज करने के बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई. यह देख मौके पर भीड़ जमा हो गई.

इसी झगड़े के बीच एक युवक आर्मी की फायरिंग रेंज में पड़ा बम उठा लाया और उसे भीड़ के बीच फोड़ दिया. इससे जोरदार धमाका हो गया. घटना में बम फोड़ने वाले समेत 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, करीब 15 लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में 7 महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं.

बता दें कि बेरछा गांव सेना की फायरिंग रेंज के पास में ही है. बताया जा रहा है कि फायरिंग रेंज में डिफेक्टिव बम रह जाते हैं. इन बमों को गांव के लोग उठा ले जाते हैं. इन बमों से पीतल निकलकर बेच देते हैं. इसी तरह किसी ने एक बम को उठा फेंक दिया. जिससे ब्लास्ट हो गया.

अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. एएसपी शशिकांत कंकणे ने बताया कि दो लोगों में आंतरिक विवाद था. विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष की तरफ से बम फेंक दिया गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. कुछ ही हालत गंभीर बनी हुई है.

Latest articles

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...

संगरूर में भाजपा का सीएम भगवंत मान के खिलाफ प्रदर्शन, जंजीरें पहनकर जताया विरोध

पंजाब। भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को संगरूर में भगवंत सिंह मान के खिलाफ...

More like this

भोपाल जंक्शन का आउटर यात्रा कर रही महिलाओं के लिए बना असुरक्षित

भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल जंक्शन से दर्जनों ट्रेनें गुजरती हैं। इसमें निशातपुरा से...

कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई: 157 आवेदकों ने सुनाई अपनी पीड़ा

अधिकारियों ने मौके पर किया कई समस्याओं का समाधान, त्वरित कार्यवाही के निर्देश भोपाल। कलेक्टर...

पटरी से उतरी शहर की लाइफलाइन: 350 से घटकर 50 रह गई बसों की संख्या

भोपाल। राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कभी शहर...