8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeमहंगाई 14 महीने में सबसे ज्यादा, RBI के दायरे से भी बाहर......

महंगाई 14 महीने में सबसे ज्यादा, RBI के दायरे से भी बाहर… ये चीजें हुईं महंगी

Published on

नई दिल्‍ली ,

खुदरा महंगाई के आंकड़े आ चुके हैं, जिसमें बड़ी बढ़ोतरी हुई है. खुदरा महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक के दायरे की सीमा को पार कर चुकी है और 14 महीने बाद 6.21 फीसदी पर पहुंच चुकी है. जबकि RBI की महंगाई का दायरा 6 फीसदी है. भारतीय रिजर्व बैंक की कोशिश रहती है कि महंगाई दर 6 फीसदी के नीचे ही बना रहे, लेकिन ताजा आंकड़े ने ये सीमा पार कर दी है.

भारत की खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) अक्टूबर में बढ़कर 6.21% वार्षिक हो गई, जो पिछले महीने 5.49% थी. ऐसा माना जा रहा है कि त्‍यौहारी सीजन में हाई फूड प्राइस के कारण महंगाई दर में इजाफा हुआ है. अगस्त 2023 के बाद यह पहली बार था जब महंगाई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 6% की सहनीय सीमा को पार कर गई. सितंबर में मुद्रास्फीति जुलाई के बाद पहली बार RBI के मध्यम अवधि के लक्ष्य 4% को पार कर गई, जो 5.49% तक पहुंच गई थी. यानी कि महंगाई में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो आम लोगों की जेब पर असर डाल रहा है.

फूड इन्‍फ्लेशन में इतनी बढ़ोतरी
अक्टूबर में फूड इन्‍फ्लेशन बढ़कर 9.69% हो गई, जो सितंबर में 9.24% थी. ग्रामीण महंगाई भी सितंबर में 5.87% की तुलना में बढ़कर 6.68% हो गई, जबकि शहरी महंगाई पिछले महीने 5.05% से बढ़कर 5.62% हो गई. ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई के आंकड़े 6.68 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 5.62 फीसदी दर्ज किए गए. ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई 10.69 फीसदी और शहरी इलाकों में 11.09 फीसदी रही.

इन चीजों की वजह से बढ़ी महंगाई
खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल मुख्य रूप से सब्जियों, फलों और तेल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कारण हुआ. उल्लेखनीय है कि टमाटर, प्याज और आलू की कीमतें पूरे महीने ऊंची बनी रहीं. इसके विपरीत, दालों, अंडें, चीनी और मसालों के दाम में कमी आई है. अक्टूबर में प्याज की कीमतों में आई तेज वृद्धि चिंताजनक है. थोक प्याज की कीमतें 40-60 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है.

सितंबर में इतनी थी खुदरा महंगाई
सितंबर में भारत की खुदरा महंगाई बढ़कर 5.49% हो गई, जो अगस्त में 3.65% थी. पिछली बार महंगाई दर अगस्त 2023 में भारतीय रिजर्व बैंक की 6% की ऊपरी सीमा से अधिक हुई थी. सितंबर और अक्टूबर में खाद्य पदार्थों की कीमतों में फिर से उछाल आया है, जिसका मुख्य कारण सब्ज़ियां और खाद्य तेल हैं.

 

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...