12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeसैफ अली खान के गले पर दिखे चोट के निशान, बोले- अच्छा...

सैफ अली खान के गले पर दिखे चोट के निशान, बोले- अच्छा लग रहा है! यूजर्स ने ली चुटकी- सेलो टेप क्यों लगाया है?

Published on

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर पिछले महीने घर पर हमला हुआ था। हमलावर ने उनपर चाकू से 6 बार वार किया था। सैफ का लीलावती अस्पताल में इलाज हुआ था, जहां 5 दिन भर्ती रहने के बाद वो घर लौटे थे। अब वो काम पर वापस लौट आए हैं। वे अपनी फिल्म ‘ज्वेल थीफ’ के प्रमोशन इवेंट में शामिल हुए, जहां से उनकी फोटोज वायरल हो रही है। उनके गले पर चोट के निशान साफ दिख रहे हैं।

Saif Ali Khan की वायरल फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि उनके गले पर चोट का निशान है। उस पर पट्टी लगी हुई है। हालांकि, इस पर यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। फैंस को तो उनकी चिंता हो रही है और उनकी हिम्मत की दाद भी दे रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स चुटकी ले रहे हैं। एक ने लिखा, ‘स्पाइन यहां होती है ये आज पता चला, क्या देखना पड़ रहा है, शुक्र है मैं अंधा हूं।’ दूसरे ने पूछा, ‘पर ये सेलो टेप क्यों?’ एक और ने कॉमेंट किया, ‘सभी कह रहे थे कि एक्सीडेंट की बात झूठी है, लेकिन सैफ के इस घाव ने सभी को गलत साबित कर दिया है।’

सैफ ने कहा- अच्छा लग रहा है
सैफ की अगली फिल्म की बात करें तो ‘ज्वेल थीफ’ में जयदीप अहलावत भी नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इवेंट में सैफ ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान भी एक्टिंग में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो खुशी कपूर के साथ ‘नादानियां’ में नजर आएंगे। अभी इसकी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म के गाने रिलीज किए जा रहे हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...