11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्य'कार्रवाई के बजाय सूरजपाल को क्लीन चिट...', हाथरस कांड की SIT रिपोर्ट...

‘कार्रवाई के बजाय सूरजपाल को क्लीन चिट…’, हाथरस कांड की SIT रिपोर्ट पर मायावती ने उठाए सवाल

Published on

लखनऊ ,

बसपा सुप्रीमो मायावती ने हाथरस भगदड़ मामले की इन्क्वायरी के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं. मायावती ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि SIT की यह रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं है, बल्कि राजनीति से प्रेरित ज्यादा है.

मायावती ने यह भी लिखा कि मुख्य आयोजक सूरजपाल उर्फ ‘भोले बाबा’ की भूमिका के बारे में SIT की खामोशी भी चिंता का कारण है. उन्होंने कहा कि सूरजपाल पर कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीन चिट देने का प्रयास किया गया है.

मायावती ने क्या कहा?
मायावती ने एक्स पर लिखा- “यूपी के हाथरस में सत्संग भगदड़ कांड में हुई 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों आदि की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है. लेकिन एसआईटी द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है, यह अति-दुःखद है.”

बसपा प्रमुख ने आगे लिखा- “इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिंताओं का कारण है. साथ ही उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खासा चर्चा का विषय है. सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.”

SIT ने क्या कहा है अपनी रिपोर्ट में?
विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के पीछे कार्यक्रम आयोजकों की लापरवाही मुख्य वजह है. साथ ही SIT ने स्थानीय प्रशासन को भी जिम्मेदार माना है. मालूम हो कि इस SIT की पूरी रिपोर्ट में कहीं भी नारायण साकार हरि/सूरजपाल उर्फ भोले बाबा का जिक्र नहीं है.

SIT का यह भी कहना है कि घटना में किसी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता है. मगर गहराई से जांच की जरूरत है. SIT के मुताबिक, कार्यक्रम आयोजकों ने एकत्रित भीड़ के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी. स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आयोजन को गंभीरता से नहीं लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी नहीं दी. आयोजकों ने बिना पुलिस वेरिफिकेशन जिन लोगों को अपने साथ जोड़ा, उसकी वजह से अव्यस्था फैली .

फिलहाल, हाथरस हादसे में गठित की गई जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम, सीओ और तहसीलदार समेत 6 को निलंबित कर दिया गया है. SIT की रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आयोजक मंडल ने पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया और स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोका गया.

गौरतलब है कि हाथरस के सिकंदराराऊ इलाके में बीती दो जुलाई को प्रवचन कर्ता हरि नारायण साकार विश्व हरि उर्फ ‘भोले बाबा’ के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हो गई थी. दर्जनों लोग घायल भी हुए थे. पीड़ितों से मिलने खुद सीएम योगी हाथरस गए थे.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...