20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभोपाल'राममंदिर का पट्टा क्या सिर्फ BJP के पास है...' कमलनाथ ने सत्तारूढ़...

‘राममंदिर का पट्टा क्या सिर्फ BJP के पास है…’ कमलनाथ ने सत्तारूढ़ दल पर बोला हमला

Published on

छिंदवाड़ा,

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ इन दिनों छिंदवाड़ा दौरे पर हैं. बुधवार को अपने दौरे के दूसरे दिन कमलनाथ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हर्रई पहुंचे. यहां आयोजित कार्यकर्ताओं सम्मेलन में संबोधित करते हुए कमलनाथ ने बीजेपी पर हमला बोला.

पूर्व पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा, ”क्या राम मंदिर का पट्टा बीजेपी के पास है? ये तो आपका और मेरा है. आपके पैसों से बना है. कोर्ट ने अपना जजमेंट दिया और सरकार ने बनाया. अब ये चीख-चीखकर राम कहते हैं. अरे भाई! क्या हम राम को राजनीतिक मंच पर ले आएं? राम जी की तो हम सब पूजा करते हैं. 14 साल पहले मैंने तो सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनवाया. कोई सरकारी जमीन पर नहीं, मैंने अपनी जगह पर बनवाया. ये हमें पाठ पढ़ाएंगे धर्म का? हम सब धार्मिक हैं. हमारी धार्मिक भावनाएं हैं. हमारी संस्कृति धार्मिक है. हम अपनी संस्कृति का पालन करते हैं. हमारी संस्कृति भाईचारे की है. इसको सुरक्षित रखें.”

पाला बदलने की अटकलें मीडिया की उपज: कमलनाथ
उधर, मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि उनके BJP में जाने की अटकलें मीडिया की उपज थी, क्योंकि उन्होंने कभी ऐसा बयान नहीं दिया. दरअसल, पिछले दिनों कांग्रेस नेता कमलनाथ (77) के भविष्य के कदम को लेकर काफी अटकलें थीं. हालांकि उनके सहयोगियों और दिग्विजय सिंह और जितेंद्र सिंह जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कई बार आश्वासन दिया कि कमलनाथ की BJP में शामिल होने की कोई योजना नहीं है.

इस बारे में पूछे जाने पर, कमलनाथ ने कहा, ”आप (मीडिया) ऐसी अटकलें लगा रहे हैं तथा कोई और ऐसा नहीं कह रहा है. क्या आपने कभी मुझसे ऐसा कहते सुना है? आप खबर चलाते हैं और मुझसे पूछते हैं…आपको इस खबर का खंडन करना चाहिए.’’मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में कहा था कि भाजपा को कमलनाथ की जरूरत नहीं है और उसके दरवाजे उनके लिए बंद हैं.

इस बीच, जब छिंदवाड़ा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कमलनाथ से मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हाल में ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वह किसानों को मुआवजे के वितरण के बारे में मुख्यमंत्री से बात करेंगे.छिंदवाड़ा से 9 बार के सांसद कमलनाथ ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कर्ज लेकर चल रही है. हालांकि, उन्होंने इस बारे में कुछ भी विस्तार से नहीं कहा.

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

एमपी में मानसून सत्र में आएगा समान नागरिक संहिता बिल, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान

भोपाल। मप्र की डॉ. मोहन यादव सरकार आगामी मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता...

भोपाल में चयनित शिक्षकों का प्रदर्शन: डीपीआई कमिश्नर की शिकायत पर इंदौर के दो कोचिंग संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल। राजधानी के लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई ) कार्यालय के सामने नियुक्ति की मांग...

जनदर्शन में पेंशन की शिकायत पर मंत्री विश्वास सारंग नाराज, वार्ड प्रभारी को तलब कर लगाई फटकार

भोपाल। राजधानी में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के बंगले पर...