7.6 C
London
Saturday, January 17, 2026
HomeITC, TCS, SBI... दो महीने में 1.45 लाख करोड़ स्वाहा, LIC को...

ITC, TCS, SBI… दो महीने में 1.45 लाख करोड़ स्वाहा, LIC को किसने दिया सबसे बड़ा झटका

Published on

नई दिल्ली

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी और सबसे बड़ा घरेलू संस्थागत निवेशक है। बाजार में हाल में आई गिरावट से उसे काफी झटका लगा है। साल 2025 के केवल दो महीनों में ही LIC के शेयर होल्डिंग्स की वैल्यू में 1.45 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है। दिसंबर 2024 में LIC के 310 शेयरों वाले पोर्टफोलियो की वैल्यू 14.9 लाख करोड़ रुपये थी जो फरवरी के अंत तक घटकर 13.4 लाख करोड़ रुपये रह गई। यह जानकारी ACE इक्विटी के आंकड़ों से मिली है। यह हाल के इतिहास में LIC के लिए सबसे बड़ी मार्केट गिरावट में से एक है।

एलआईसी के पोर्टफोलियो में यह नुकसान बाजार की व्यापक गिरावट को दर्शाता है। स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में कोविड के बाद से सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। हालांकि लार्जकैप कंपनियों में LIC का बड़ा निवेश है लेकिन वे भी इस गिरावट से नहीं बच पाई हैं। ITC, TCS और SBI जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखी गई है। LIC की दूसरी सबसे बड़ी इक्विटी होल्डिंग ITC के शेयर में 18% की गिरावट आई है। इससे LIC के पोर्टफोलियो को लगभग 17,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

किसमें कितनी हिस्सेदारी
TCS और Infosys में LIC की क्रमशः 4.75% और 10.58% हिस्सेदारी है। इन कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट आई है। इससे एलआईसी को 10,509 करोड़ रुपये और 7,640 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह SBI (9.13% हिस्सेदारी) और ICICI बैंक (7.14% हिस्सेदारी) में LIC की होल्डिंग्स की वैल्यू क्रमशः 8,568 करोड़ रुपये और 3,179 करोड़ रुपये कम हुई है। Jio Financial Services के शेयरों में 30.5% की गिरावट आई है, जिससे LIC को 3,546 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह L&T, HCL Tech, M&M, Jio Financial, ICICI Bank, Adani Ports और JSW Energy ने भी एलआईसी को घाटा दिया है। इनमें से ज्यादातर शेयरों में इस साल दोहरे अंकों में गिरावट देखी गई है।

LIC की 310 से अधिक कंपनियों में 1% से अधिक हिस्सेदारी है। बाजार में गिरावट का असर लगभग सभी कंपनियों पर पड़ा है। वित्तीय, IT और औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण LIC की इक्विटी बुक को भारी नुकसान हुआ है। कम से कम 35 ऐसे शेयर हैं जिनमें LIC को इस साल 1,000 करोड़ रुपये या उससे अधिक का नुकसान हुआ है।

किन शेयरों में हुआ फायदा
मूल्य के हिसाब से LIC की सबसे बड़ी होल्डिंग्स रिलायंस इंडस्ट्रीज (₹1,03,727 करोड़), आईटीसी (₹75,780 करोड़), इन्फोसिस (₹67,055 करोड़), एचडीएफसी बैंक (₹62,814 करोड़), टीसीएस (₹59,857 करोड़), एसबीआई (₹55,597 करोड़) और लार्सन एंड टुब्रो (₹54,215 करोड़) हैं। बाजार में गिरावट के बावजूद LIC के पोर्टफोलियो में शामिल कई शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और एसबीआई कार्ड्स शामिल हैं।

Latest articles

महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल।राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में सोमवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तृतीय वर्ग...

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

तलवार और पत्थर से हमला कर हत्या की कोशिश

भोपाल।कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तलवार और पत्थर से हमला कर...

चलती बाइक से छात्र को गिराकर पीटा

भोपाल।निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।...

More like this

भारत को महंगा पड़ सकता है अमेरिका-चीन ‘सीजफायर’, ड्रैगन के सामने कितने दिन टिक पाएंगे हम!

नई दिल्ली घरेलू शेयर बाजार में तेजी का माहौल था। निवेशक खुश थे। अप्रैल से...

नग्न होकर बुजुर्ग को उकसाने वाली लड़की और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, राजस्थान में ऐसे कर रहे थे गंदी हरकतें

जैसलमेर एक सप्ताह पहले एक कपल जैसलमेर घूमने आया था। सम के धोरों में घूमने...

कराची बेकरी हैदराबाद में तोड़फोड़, जमकर बवाल, जानें सिंधी परिवार के इस भारतीय ब्रांड पर 72 साल बाद क्या विवाद

हैदराबाद लोगों के एक समूह ने हैदराबाद की 'कराची बेकरी' के सामने विरोध प्रदर्शन किया।...