7.3 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यजमुई का 'फर्जी आईपीएस' तो बड़का शातिर निकला, लाल और हरे रंग...

जमुई का ‘फर्जी आईपीएस’ तो बड़का शातिर निकला, लाल और हरे रंग की झंडी दिखा वसूले 195000 रुपये

Published on

जमुई

बिहार के जमुई में एक नकली आईपीएस अफसर मिथिलेश मांझी ने बेरोजगार युवाओं को रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लगभग 2 लाख रुपये की ठगी की है। मिथिलेश खुद को ठगी का शिकार बता रहा था, लेकिन पुलिस जांच में वह खुद मास्टरमाइंड निकला। आरोप है कि उसने युवाओं को जमुई स्टेशन ले जाकर रेलवे गार्ड दिखाकर नौकरी पक्की होने का भरोसा दिलाया और उनसे पैसे ऐंठ लिए। पीड़ित युवकों ने सिकंदरा थाने में शिकायत की है। पुलिस ने उन्हें लखीसराय जिले के हलसी थाने में मामला दर्ज कराने को कहा है।

12 लड़कों से वसूलें 195000 रुपये
मिथिलेश मांझी ने बेरोजगार युवाओं को रेलवे में नौकरी का सपना दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। उसने लगभग 12 लड़कों से 1 लाख 95 हजार रुपये की ठगी की है। मिथिलेश ने युवाओं को विश्वास दिलाने के लिए उन्हें जमुई रेलवे स्टेशन ले जाकर रेलवे गार्ड को दिखाया और कहा कि यही नौकरी मिलेगी। उसने लाल और हरे रंग की झंडी दिखाकर नौकरी पक्की होने का दावा किया।

पीड़ित युवकों ने बताया कि जब उन्होंने मिथिलेश से कहा कि वे पढ़े-लिखे नहीं हैं, तो उनकी नौकरी कैसे लगेगी? इस पर मिथिलेश ने कहा कि मैं भी तो पढ़ा-लिखा नहीं हूं, लेकिन आईपीएस बन गया ना। ठगी का शिकार हुए एक युवक विमल मांझी ने बताया कि मिथिलेश मेरे पास आया और उसने नौकरी के बदले मुझसे 15 हजार लिए। उसके बाद फिर 13 हजार लिए और कहा कि सारे कागजात पटना से बनकर आएंगे।

विमल ने आगे बताया कि मिथिलेश मुझे जमुई स्टेशन भी ले गया और कहा कि यहां नौकरी मिलेगी। नौकरी लगाने के नाम पर मुझसे 90 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस की जांच के बाद हमें सच्चाई का पता चला। एक अन्य पीड़ित जय राम कुमार ने बताया कि मिथिलेश के फूफा सोखो ने बताया कि मिथिलेश अब एसपी बन गया है। अब मेरी भी रेलवे में नौकरी लग जाएगी।

डेढ़ लाख दो और रेलवे में नौकरी लो
जय राम ने आगे कहा कि मिथिलेश के फूफा सोखो ने कहा कि इसके लिए मुझसे डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसमें मैंने 12 हजार रुपये ही दिए। वहीं, एक और पीड़ित लालजीत मांझी ने बताया कि मुझे बताया गया कि रेलवे में नौकरी लगने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये लगेगा। रुपया लेकर मिथिलेश यहां से भाग निकला, जिसके बाद हम लोग पुलिस से मदद लेने थाने पहुंचे। फिलहाल पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...