7.2 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeएंटी-नेशनल बुलाए जाने से दुखी जुबिन नौटियाल, बोले- मां डिप्रेशन में हैं

एंटी-नेशनल बुलाए जाने से दुखी जुबिन नौटियाल, बोले- मां डिप्रेशन में हैं

Published on

मुंबई,

सिंगर जुबिन नौटियाल इन दिनों चर्चा में चल रहे हैं. जुबिन नौटियाल को लेकर #ArrestJubinNautiyal ट्रेंड हुआ. उनकी गिरफ्तारी की मांग हुई. सिंगर को ट्रोल किया गया. सारा विवाद उनके अपकमिंग यूएस कंसर्ट को लेकर था. जिसके ऑर्गेनाइजर को खालिस्तानी मेंबर और मोस्ट वॉन्टेंड क्रिमिनल बताया गया. इस ट्रेंड को देख लोगों ने जुबिन को एंटी नेशनल तक करार दे दिया. अब इस विवाद पर जुबिन ने चुप्पी तोड़ी है.

जुबिन नौटियाल ने क्या कहा?
आज तक डॉट इन से बातचीत में जुबिन नौटियाल ने अरेस्ट ट्रेंड पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. जुबिन का इस दौरान दर्द भी छलका. उन्होंने बताया कैसे उनके खिलाफ चले ट्विटर ट्रेंड और विवाद ने उनकी मां को परेशान किया है. वे डिप्रेशन में हैं. सिंगर को भरोसा ही नहीं हो रहा कि उन्हें एंटी नेशनल कहा गया. किसी ने उनसे कुछ भी क्लियर करने की कोशिश तक नहीं की. सालों की मेहनत से जो नाम कमाया किसी ने उसे तवज्जो नहीं दी और फेक ट्रेंड पर भरोसा किया.

उन्होंने कहा- मैं उन लोगों को नहीं जानता हूं. हमने अगस्त में शो कैंसिल कर दिया था. कॉन्ट्रैक्ट मेरे मैनेजमेंट और हरजिंदर सिंह नाम के प्रमोटर के बीच था. मुझे नहीं पता कैसे ये सब इस अंजाम तक पहुंचा. मेरी मां डिप्रेशन में हैं. इससे ज्यादा मेरे पास कहने को कुछ नहीं है. पेड ट्विटर थ्रेड से खबरें बनाई गईं. किसी ने भी एक बार मुझसे पूछने की जहमत नहीं उठाई. एंटी नेशनल? मैं ? जुबिन नौटियाल के इस रिएक्शन से साफ मालूम चलता है कि वो पूरे विवाद को लेकर काफी अपसेट हैं.

क्या है मामला?
अचानक से #ArrestJubinNautiyal ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा. इस ट्रेंड की वजह बना सिंगर का अगला कंसर्ट. जिसका पोस्टर भी वायरल हो रहा है. इस कंसर्ट को ऑर्गेनाइज करने वाले शख्स (जय सिंह) पर पूरा विवाद है. लोगों का दावा है ये जय सिंह इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड क्रिमिनल है और उसका असली नाम रेहान सिद्दीकी है. दावा है इस अपराधी को पुलिस पिछले 30 सालों से सर्च कर रही है. शख्स का खालिस्तानी कनेक्शन हैं और वो ड्रग्स तस्करी के धंधे में भी शामिल है. दावा यहां तक है कि जय सिंह ISI से जुड़ा है. लोगों ने जो ट्रेंड चलाया उसमें जुबिन को शर्म करने की बात कही गई. इस कंसर्ट को देश के खिलाफ बताया गया.

बात करें जुबिन नौटियाल की तो, वे म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट गाने दिए हैं. इनमें लुट गए, राता लंबिया, दिल गलती कर बैठा है जैसे फेमस गाने शामिल हैं. जुबिन की आवाज के करोड़ों दीवाने हैं. यंगस्टर्स के बीच खासतौर पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है.

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...