13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश कनाडा का बुरा...

भारत से पंगा लेने वाले जस्टिन ट्रूडो के देश कनाडा का बुरा हाल, अमेरिका बनाएगा अपना हिस्सा?

Published on

नई दिल्ली

अमेरिका में फिर से राष्ट्रपति बनने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कनाडा को अपने देश का 51वां प्रांत बनाने की बात कही थी। लेकिन सच्चाई यह है कि आज कनाडा की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। लोग भारी टैक्स से परेशान हैं। एक अनुमान के मुताबिक कनाडा के कई लोग ट्रंप के इस मजाक को हकीकत में बदलने की बात कर रहे हैं। कनाडा का हाउसहोल्ड डेट उसकी जीडीपी का 103 फीसदी पहुंच चुका है जो दुनिया में सबसे अधिक है। हाउसहोल्ड डेट का मतलब परिवार के सदस्यों पर कुल कर्ज है। इसमें कंज्यूमर डेट और मॉर्टगेज लोन भी शामिल होता है। ग्लोबल डेट के परसेंटेज के रूप में देखें तो कनाडा का कर्ज 2.3% है।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में देश की इकॉनमी गर्त में चली गई है। हाल में देश की वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने प्रधानमंत्री के साथ मतभेदों के चलते रिजाइन दे दिया। ट्रंप ने कनाडा पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की धमकी दी है। उन्होंने अपने Truth Social प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कनाडा के कई लोग चाहते हैं कि कनाडा अमेरिका का 51वां प्रांत बने। इससे उन्हें टैक्स में भारी बचत होगी और मिलिट्री प्रोटेक्शन भी मिलेगा। एक पोल के मुताबिक कनाडा के 13 फीसदी लोगों का कहना है कि कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनना चाहिए। इतना ही नहीं ट्रंप ने ट्रूडो को पीएम के बजाय गवर्नर बताया था।

https://x.com/stats_feed/status/1870968812721647618?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1870968812721647618%7Ctwgr%5Ebf655ca4b1768f7feae58212383f5e3d98f2e17f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fbusiness%2Fbusiness-news%2Fcanada-has-highest-household-debt-as-share-of-gdp%2Farticleshow%2F116593443.cms

वित्त मंत्री ने किया किनारा
फ्रीलैंड के रिजाइन देने के बाद ट्रूडो अपनी सरकार को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हाल में सरकार ने दो महीने के सेल्स टैक्स होलिडे की घोषणा की थी। फ्रीलैंड ने इसका विरोध करते हुए इसे महंगा राजनीतिक खेल बताया था। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है और ऐसी स्थिति में देश को इस तरह की फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि देश बड़ी चुनौती का सामना कर रहा है। हमें पैसा बचाने की जरूरत है ताकि हम आने वाले दिनों में टैरिफ वॉर लड़ सकें।

फ्रीलैंड ने ऐसे समय त्यागपत्र दिया है जबकि वह बजट पेश करने की तैयारी में थीं। उनके जाने से पार्टी के भीतर ट्रूडो के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। विपक्षी कनजर्वेटिव पार्टी ऑफ कनाडा के लीडर Pierre Poilievre ने कहा कि सबकुछ नियंत्रण के बाहर हो गया है। देश ऐसे नहीं चल सकता है। जानकारों का कहना है कि अगर ट्रंप 25 फीसदी टैरिफ लागू करते हैं तो इससे कनाडा की इकॉनमी बुरी तरह प्रभावित होगी। 2022 में कनाडा ने अमेरिका को 427 अरब डॉलर का निर्यात किया था। कनाडा के एक्सपोर्ट में अमेरिका की 75% हिस्सेदारी है।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...