11.6 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeराज्यकर्नाटक: सांसद रमेश जिगाजिनागी ने अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप,...

कर्नाटक: सांसद रमेश जिगाजिनागी ने अपनी ही पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- ‘दलित विरोधी है भाजपा’

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक के विजयपुरा से बीजेपी सांसद और दलित नेता रमेश जिगाजिनागी ने अपनी पार्टी के खिलाफ तीखे तेवर दिखाए हैं. उन्होंने खुले तौर पर बीजेपी के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में ज्यादातर मंत्री अगड़ी जाति के हैं. उन्होंने यह भी दावा किया कि मंत्रिमंडल में दलितों को प्रमुख्ता नहीं दी जाती है.

बीजेपी सांसद रमेश जिगाजिनागी ने मंगलवार को पूछा गया क्या वह कैबिनेट मंत्री पद के इच्छुक हैं तो उन्होंने कहा कि मुझे केंद्रीय मंत्री पद की मांग करने की कोई आवश्यकता नहीं है. मुझे लोगों की जरूरत है, लेकिन जब मैं (चुनाव के बाद) वापस आया तो लोगों ने मुझे बुरी तरह डांटा. कई दलितों ने मुझसे इस बारे में बहस की कि भाजपा दलित विरोधी कैसे है और मुझे पार्टी में शामिल होने से पहले यह पता होना चाहिए था.

रमेश जिगाजिनागी ने आगे कहा कि उन्होंने मुझे समझाया, ये कैसा अन्याय है या न्याय है? मेरे जैसा अकेला दलित व्यक्ति है, जिसने दक्षिण भारत में इस तरह 7 चुनाव जीते हैं. पर सभी अगड़ी जातियों के लोग कैबिनेट मंत्री हैं. क्या दलितों ने कभी बीजेपी का साथ नहीं दिया? इससे मुझे गहरा दुख हुआ है.

विजयपुरा से भाजपा सांसद और दलित नेता रमेश ने पार्टी के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ज्यादातर केंद्रीय मंत्री उच्च जाति के हैं, जबकि दलितों को प्रमुखता नहीं दी जाती है. जिगाजिनागी ने यह भी बताया कि कई लोगों ने उन्हें भाजपा में वापस न लौटने की सलाह दी थी, क्योंकि यह दलित विरोधी है.

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...