9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : कलेक्टर बोले, तुम्हारी औकात क्या है? ड्राइवर का जवाब-...

मध्य प्रदेश : कलेक्टर बोले, तुम्हारी औकात क्या है? ड्राइवर का जवाब- यही तो लड़ाई है कि कोई औकात नहीं

Published on

शाजापुर ,

केंद्र सरकार के ‘हिट एंड रन’ को लेकर नए कानून के विरोध में मध्य प्रदेश के शाजापुर में ड्राइवर एसोसिएशन ने उग्र आंदोलन किया. प्रदर्शन करते हुए हाइवे पर चक्काजाम कर दिया. इसी मामले में मंगलवार को कलेक्टर किशोर कन्याल ने ड्राइवरों के साथ बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि कोई कानून को अपने हाथ में नहीं लेगा.

कलेक्टर की समझाइश के बीच एक ड्राइवर बोल पड़ा, अच्छे से बोलो. इतने में कलेक्टर भड़क उठे और कहा, गलत क्या है इसमें? समझ क्या रहा है, क्या करोगे तुम, तुम्हारी औकात क्या है? ड्राइवर ने कहा, यही तो लड़ाई है कि हमारी कोई औकात नहीं. कलेक्टर ने कहा, लड़ाई ऐसे नहीं होती है. कृपया करके कोई भी कानून अपने हाथ में न ले. आपकी सारी बातों को सुनने के लिए यहां बुलाया है.

कलेक्टर के नाराज होते ही कुछ समय के लिए पूरे मीटिंग हाल में सन्नाटा छा गया. उसके बाद ड्राइवर ने माफी भी मांगी. ड्राइवरों के हाइवे पर चक्काजाम के बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया और बैठक आयोजित कर ड्राइवरों को समझाने का प्रयास किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से करो और अपनी बात रखो. इस मामले में कलेक्टर किशोर कन्याल ने बताया, ”वाहन चालकों को बैठक कर समझाइश दी जा रही थी. इसी बीच एक चालक ने गलत तरीके से बात की. जिसको लेकर मुझे उन्हें समझाना पड़ा.”

इस वीडियो के इंटरनेट में वायरल होते ही कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार का अहंकार देखिये, मुख्यमंत्री जी गरीब को औकात बताकर ललकारने का दुस्साहस मत करो।

क्या है पूरा मामला
मध्य प्रदेश के तमाम हिस्सों में यात्री बसों के चालकों ने ‘हिट-एंड-रन’ मामलों से संबंधित नए कानून को वापस लेने की मांग को लेकर काम बंद कर दिया है. जगह जगह प्रदर्शन कर रहे हैं. इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

सोमवार और मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन में ट्रक, टैंकर और बस चालक भी शामिल थे. जिससे सामान की ढुलाई और यात्रियों का आवागमन प्रभावित हुआ. ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने के भय से शहरों में पेट्रोल पंप के सामने लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं.

10 साल तक की सजा या 7 लाख का जुर्माना
ट्रक चालक मोटर चालकों से जुड़े ‘हिट-एंड-रन’ दुर्घटना मामलों के संबंध में नए दंड कानून के प्रावधान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल, भारतीय दंड संहिता (IPS) की जगह लेने वाले भारतीय न्याय संहिता (BNS) में प्रावधान है कि लापरवाही से गाड़ी चलाकर गंभीर सड़क दुर्घटना का कारण बनने वाले और पुलिस या प्रशासन के किसी भी अधिकारी को सूचित किए बिना भागने वाले वाहन चालकों को 10 साल तक की सजा या 7 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है.

प्रर्दशनकारी वाहन चालकों का कहना है कि नए कानून के अनुसार ‘हिट-एंड-रन’ मामलों में 10 साल की जेल की सजा और सात लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है, जो बहुत कठोर है. जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाएगा तब तक विरोध जारी रहेगा.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...