8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeभोपालमध्य प्रदेश : शराब खरीदने के लिए पिता ने नहीं दिए 500...

मध्य प्रदेश : शराब खरीदने के लिए पिता ने नहीं दिए 500 रुपये… बेटों ने पीटकर उतारा मौत के घाट

Published on

लातूर,

शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है. बावजूद इसके लोग इसका सेवन करते हैं. वहीं, नहीं मिलने पर किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. ऐसा ही एक मामला अब मध्य प्रदेश के लातूर जिले से आया है. जहां पर शराब के पैसे नहीं मिलने पर बेटों ने अपने पिता को ही मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

घटना के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को जानकारी दी है. जिसके मुताबिक बीते शुक्रवार को एक श्रमिक के दो बेटों ने शराब खरीदने के लिए 500 रुपये मांगा. लेकिन श्रमिक ने बेटों को रुपये देने से इनकार कर दिया. जिससे गुस्साए दोनों बेटों ने श्रमिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया.

पूरा मामला औसा पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है. मामले में औसा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आजाद चौक पर एक झील के पास साजिद असलम और एवेज़ गदेश्वर ने वज़ार अयूब शेख पर हमला किया. अधिकारी के मुताबिक दोनों बेटे पिता से शराब खरीदने के लिए 500 रुपये मांग रहे थे. लेकिन पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया था.

जिसको लेकर दोनों की पिता से बहस भी हो गई थी. बहस इतनी बढ़ी कि दोनों ने पिता पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच जारी है. इस घटना से पड़ोसी भी सहम गए हैं.

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...