14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश : महिला मेयर ने लौटा दी सरकारी कार, दावा- ग्वालियर...

मध्य प्रदेश : महिला मेयर ने लौटा दी सरकारी कार, दावा- ग्वालियर नगर निगम की माली हालत बेहद खराब

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कर्मचारियों को सैलरी तक नहीं मिली है. यह जानकारी जब महापौर शोभा सिकरवार को मिली तो उन्होंने निगम से मिली हुई कार लौटा दी. साथ ही महिला मेयर ने निगम की किसी भी सुविधा को लेने से भी इनकार कर दिया.

दरअसल, दावा किया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति काफी खराब हो गई है. खर्च बहुत ज्यादा है और नगर निगम की आमदनी इतनी नहीं हो पा रही है. यही वजह है कि निगम की वित्तीय स्थिति काफी गड़बड़ा गई है.

हालात ऐसे हो गए हैं कि कर्मचारियों को उनका वेतन तक नहीं मिला है. इस बात की जानकारी नगर निगम की महापौर शोभा सिकरवार को भी है. यही वजह रही कि गुरुवार को महापौर शोभा सिकरवार ने नगर निगम से मिली हुई गाड़ी को वापस कर दिया. उन्होंने नगर निगम के अधिकारी को गाड़ी की चाबी थमा दी.

महापौर शोभा सिकरवार ने मीडिया से बातचीत में बताया, इन दिनों ग्वालियर नगर निगम की वित्तीय स्थिति काफी खराब है और शासन से भी पैसा नहीं मिल रहा है, ऐसे में नगर निगम के कर्मचारियों के वेतन भी नहीं मिल पा रहा है. यही वजह है कि वे नगर निगम की गाड़ी को वापस कर रही हैं और वह नगर निगम की किसी भी सुविधा का उपयोग नहीं करेंगी.

इसके साथ ही महापौर शोभा सिकरवार ने नगर निगम के अधिकारियों को भी यह नसीहत दी है कि फिजूल खर्ची को बंद करें और निगम की आर्थिक स्थिति में सुधार लाएं. देखें Video:-

बता दें की शोभा सिकरवार ग्वालियर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार की पत्नी हैं. शोभा सिकरवार ने ग्वालियर नगर निगम की महापौर सीट पर काबिज होकर 57 साल बाद कांग्रेस का परचम ग्वालियर नगर निगम पर लहराया था.

शोभा सिकरवार मेयर से पहले ग्वालियर नगर निगम में पार्षद भी रह चुकी हैं. उनके पति सतीश सिंह सिकरवार पहले बीजेपी में थे. लेकिन साल 2020 में हुए उपचुनाव के पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए और ग्वालियर पूर्व विधानसभा से जीतकर विधायक चुन लिए गए थे. इसके बाद कांग्रेस विधायक की पत्नी शोभा सिकरवार ने कांग्रेस के टिकट पर ग्वालियर नगर निगम की महापौर पद के लिए चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की.

बहरहाल, नगर निगम से मिली कार लौटाने पर तमाम तरह के सवाल भी खड़े हो गए हैं. आखिर क्या ग्वालियर जैसे महानगर की नगर निगम के सच में ऐसे हालात हैं और प्रदेश की सरकार से पैसे की कोई मदद नहीं मिल रही है, तो भला शहर का विकास कैसे होगा?

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...