16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश: अतिक्रमण हटाने गई महिला सरपंच को पुलिस के सामने पीटा,...

मध्य प्रदेश: अतिक्रमण हटाने गई महिला सरपंच को पुलिस के सामने पीटा, वीडियो वायरल

Published on

खरगोन,

मध्य प्रदेश के खरगोन में टांडा बरूड गांव की महिला सरपंच रोशनी कुमरावत शुक्रवार शाम ग्रामीणों के एसपी ऑफिस पहुंची. उनकी आंख के पास चोट के निशान थे. महिला सरपंच एएसपी तुरुणेंद्र सिंह से मिली और अपने साथ हुई मारपीट की घटना की शिकायत की.इसके अलावा महिला सरपंच ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया. महिला सरपंच की पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हो रहा है.

महिला सरपंच को बाल पकड़कर पीटा
यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 16 किलोमीटर दूर टांडा बरूड थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण हटाने के लिए महिला सरपंच रोशनी पति रूपकुमार कुमरावत दलबल के साथ पहुंची. वहां सुभाष कुमरावत उनकी पत्नी रुक्मणी बाई दीपिका लोकेश उन पर हमला बोल दिया.महिला सरपंच के बाल पकड़ कर पीटा गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और लोगों ने किसी तरह से इस झगड़े रोका. मारपीट की इस घटना में महिला सरपंच के चेहरे पर चोटें आई हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. आरोप है कि थाने में एफआईआर के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया. इसके बाद वो एडिशनल एसपी तरुणेन्द्र सिंह बघेल को शिकायत दर्ज कराई. ग्रामीणों ने भी एएसपी को बताया कि हमले के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था. बावजूद इसके महिला सरपंच को पीटा गया. पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...