9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यसमृद्धि एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए लगाया 'महामृत्युंजय यंत्र', पुलिस ने...

समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए लगाया ‘महामृत्युंजय यंत्र’, पुलिस ने दर्ज की FIR

Published on

बुलढाणा

समृद्धि एक्सप्रेस-वे के उस स्थान पर लोगों की भीड़ जुटाने और दुर्घटनाएं रोकने के लिए ‘महामृत्युंजय यंत्र’ स्थापित करने के आरोप में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जहां बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अंधविश्वास विरोधी समूह ‘अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति’ के हामिद दाभोलकर ने इस पर आपत्ति जताई थी और पुलिस कार्रवाई की मांग की थी। एक जुलाई को महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक निजी बस में आग लगने से 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, 23 जुलाई को बुलढाणा निवासी नीलेश आधव ने एक्सप्रेस-वे पर पिंपलखुटा के सिंदखेडराजा क्षेत्र में दुर्घटना स्थल पर कुछ लोगों को इकट्ठा कर ‘महामृत्युंजय यंत्र’ स्थापित कर ‘महामृत्युंजय मंत्र का जाप’ किया था।

समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर महामृत्युंजय यंत्र
पुलिस ने बताया कि आधव ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि ‘महामृत्युंजय यंत्र’ के कारण पांच किलोमीटर के दायरे में कोई दुर्घटना नहीं होगी और लोगों को गुमराह किया। बुलढाणा पुलिस ने सोमवार को आधव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और अब मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पिछले छह महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 80 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...