10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपालनए साल पर मध्य प्रदेश में भी बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों...

नए साल पर मध्य प्रदेश में भी बड़ा सड़क हादसा, चार लोगों की गई जान

Published on

मंदसौर,

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दो अलग-अलग सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए. पुलिस ने कहा कि सोमवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर और सीहोर जिलों में दो सड़क दुर्घटनाएं हुई जिसमें चार लोगों की जान चली गई.

सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे, जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर, मंदसौर में सीतामऊ पुलिस थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई राजमार्ग पर बेलारी के पास एक परिवार के सदस्यों को ले जा रही एक एसयूवी गाड़ी खड़े ट्रक से टकरा गई.

उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और परिवार के चार अन्य सदस्य घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि घायल लोगों का इलाज मंदसौर के जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

भेरुंदा पुलिस थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने बताया कि सीहोर जिले में देर रात करीब एक बजे भेरुंदा-गोपालपुर रोड पर एक एसयूवी पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

मृतकों की पहचान अभिषेक गुर्जर (24) और राजेंद्र पवार (25) के रूप में हुई. उन्होंने बताया कि घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि नए साल के मौके पर झारखंड के जमशेदपुर में भी भीषण सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 6 दोस्तों की जान चली गई. ये सभी लोग होटल में न्यू ईयर की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...