8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यआकाश आनंद के माफी मांगते ही मान गईं मायावती, बीएसपी में लिया...

आकाश आनंद के माफी मांगते ही मान गईं मायावती, बीएसपी में लिया वापस, कहा- कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा

Published on

लखनऊ:

बहुजन समाज पार्टी में रविवार का दिन बड़े नाटकीय घटनाक्रम में जुड़ गया है। आकाश आनंद के मांफी मांगने के करीब तीन घंटे के अंदर भी बसपा प्रमुख मायावती ने उनकी पार्टी में वापसी तय कर दी है। मायावती ने अपने भतीने आकाश आनंद को माफ कर दिया है। हालांकि ये स्पष्ट कर दिया है कि मायावती फिलहाल आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं करने वाली हैं। साथ ही आकाश आनंद के ससुर को लेकर भी शर्त रख दी है।

आकाश आनंद ने रविवाद को ही एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें मायावती को अपना दिल से एकमात्र राजनीतिक गुरू और आदर्श मानने की बात लिखी। साथ ही प्रण लिया कि बहुजन समाज पार्टी के हित के लिए वह अपने रिश्ते-नातों को और खासकर अपने ससुराल वालों को कतई भी बाधा नहीं बनने देंगे।

आकाश आनंद को मायावती ने दिया मौका
मायावती ने एक्स पर लिखा कि आकाश आनंद ने आज अपने चार पोस्ट में सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानने और सीनियर लोगों को पूरा आदर-सम्मान देने की बात लिखी। साथ ही अपने ससुर की बातों में आगे नहीं आकर बपसा और मूवमेंट के लिए जीवन समर्पित करने का वादा किया। इसके मद्देनजर इन्हें एक और मौका दिए जाने का निर्णय लिया गया।

मायावती का कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि वैसे अभी मैं स्वस्थ्य हूं और स्वस्थ्य रहूंने तक कांशीराम जी की तरह पार्टी और मूवमेंट के लिए समर्पित रहूंगी। ऐसे में मेरे उत्तराधिकारी बनाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता है। मायावती ने लिखा कि मैं अपने निर्णय पर अटल हूं और रहूंगी।

आकाश का ससुर की बातों में न आने का वादा
उन्होंने कहा कि वैसे पार्टी से निष्कासन के बाद आकाश अपनी तमाम गलतियों के लिए माफी मांगने और आगे ऐसी गलती नहीं करने को लेकर वह लोगों से लगातार संपर्क करता रहा है। आज उसने सार्वजनिक तौर पर अपनी गलतियों को मानते हुए अपने ससुर की बातों में अब आगे नहीं आने का संकल्प व्यक्त किया है।

अशोक सिद्धार्थ को पार्टी में लेने से इनकार
मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ की गलतियां माफ करने लायक नहीं हैं। उन्होंने गुटबाजी जैसी घोर पार्टी विरोधी गतिविधियों के साथ-साथ आकाश के कैरियर को भी बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। ऐसे में अशोक सिद्धार्थ को माफ करने और पार्टी में वापस लेने का सवाल ही नहीं पैदा होता है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...