14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeभोपाल'महाराज' के चरणों में 'मोहन' के मंत्री! प्रद्युम्न ने सिंधिया के पैरों...

‘महाराज’ के चरणों में ‘मोहन’ के मंत्री! प्रद्युम्न ने सिंधिया के पैरों में रख दिया सिर

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने के पहले प्रदुम्न सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगे नतमस्तक हो गए. भोपाल एयरपोर्ट पर हुए इस घटनाक्रम की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. तोमर को केंद्रीय मंत्री सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है.

दरअसल, सोमवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था. राजभवन में होने वाले इस समारोह में शामिल होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी नई दिल्ली से भोपाल आए थे. कार्यक्रम के कुछ देर पहले राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधिया को लेने उनके तमाम समर्थक विधायक पहुंचे थे. इसी दौरान गुलदस्ता भेंट करने के बाद प्रदुम्न सिंह तोमर ने घुटने टेकते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया के पैरों में अपना सिर रख दिया. यह देख सिंधिया ने तुरंत तोमर को अपने हाथों से उठाया और गले लगाया. साथ ही फिर से मंत्री बनने की बधाई और शुभकामनाएं दीं.

प्रदुम्न सिंह तोमर पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार में भी ऊर्जा मंत्री थे. साथ ही 2018 में बनी कांग्रेस सरकार में कमलनाथ के मंत्री थे. प्रदुम्न सिंह को ग्वालियर के ‘महाराज’ यानी ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा समर्थक माना जाता है.

साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर अपने नेता सिंधिया के साथ बीजेपी का दामन थामने वालों में प्रदुम्न सिंह तोमर का नाम भी सबसे ऊपर आता है. तोमर ग्वालियर विधानसभा सीट पर पहले कांग्रेस और फिर बीजेपी के टिकट पर विधायक चुने गए. उधर, मध्य प्रदेश के नए मंत्रीमंडल में शपथ लेने पर कैबिनेट मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर के घर समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान अनुचित, राज्यसभा सांसद उनके अपने ही चुने हुए लोग थे : किरणबीर सिंह कंग

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी के...

सियासी घमासान के बीच ससुराल पिहोवा पहुंचे सीएम भगवंत मान, उधर राज्यसभा सांसदों के विद्रोह से आप में मची भगदड़

चंडीगढ़| पंजाब की राजनीति में आए एक बड़े भूचाल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान...

More like this

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग से गिरकर महिला मजदूर की मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के समीप निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में रविवार...