10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeराज्यमिर्जापुर: मची थी भगदड़... मटन वाली पार्टी पर क्या बोले उत्तर प्रदेश...

मिर्जापुर: मची थी भगदड़… मटन वाली पार्टी पर क्या बोले उत्तर प्रदेश के बीजेपी सांसद

Published on

लखनऊ/मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा के सांसद विनोद कुमार बिंद के कार्यालय में कथित तौर पर परोसे गए व्यंजन में मटन (गोश्त) के टुकड़े न मिलने पर तीखी नोकझोंक और लात-घूंसे चलने की खबर चर्चा में है। इस बीच, शनिवार को सांसद बिंद ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके कार्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई। हालांकि, उपचुनाव के बीच ऐसी दावत को सपा ने आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए निर्वाचन आयोग से इसकी शिकायत की है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में भी दिखाए गए विभिन्न वीडियो क्लिप के अनुसार भदोही लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और मिर्जापुर जिले के मझवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक डॉ. विनोद बिंद के कार्यालय में लात-घूंसे चले। यह भी उल्लेख किया गया कि गुरुवार की रात आयोजित दावत में बकरे के गोश्त के टुकड़ों की जगह केवल तरी (ग्रेवी) परोसे जाने से लोग नाराज हो गए और मारपीट शुरू कर दी।

करीब 1000 लोगों को बुलाया गया था
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के जरिये यह भी कहा गया है कि करीब 1,000 लोगों को दावत में बुलाया गया था और लोग दूर-दूर से आए थे, लेकिन लोगों को गोश्त के टुकड़े नहीं मिले। जब विनोद कुमार बिंद से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर घूम रहा है, क्या आपने उसमें कुछ देखा? मेरे कार्यालय में ऐसी कोई घटना नहीं हुई और उसमें लिखा जा रहा है कि यह मटन की दावत थी।

मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहा हूं- सांसद
सांसद ने कहा कि कल शाम से लोगों ने मुझे इस बारे में बताना शुरू किया। अगर ऐसी कोई घटना हुई होती, तो मैं (इसके बारे में) जरूर बताता, लेकिन (हंसते हुए)…इतने बड़े (समाचार) चैनल हैं, कम से कम उन्हें अपना सामान्य ज्ञान तो इस्तेमाल करना चाहिए था। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ऐसी खबरें बनाने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने पर विचार कर रहे हैं, तो बिंद ने कहा कि फिलहाल मेरा बेटा ठीक नहीं है। वह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती है और उसकी सर्जरी होनी है, इसलिए मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं दे रहा हूं।

सपा सांसद ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत
उपचुनाव के बीच हुई इस कथित मटन दावत को लेकर पड़ोसी चंदौली क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेन्द्र सिंह ने मिर्जापुर में कहा कि निर्वाचन आयोग से इस मामले की शिकायत की गई है कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। सपा सांसद ने आरोप लगाया कि मझवां विधानसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव नहीं करा रहा है। वीरेन्द्र सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अभी तक भाजपा सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यूपी की इन नौ सीटों पर 20 को मतदान है
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों कटेहरी (अंबेडकरनगर), करहल (मैनपुरी), मीरापुर (मुजफ्फरनगर), गाजियाबाद, मझवां (मिर्ज़ापुर), सीसामऊ (कानपुर शहर), खैर (अलीगढ़), फूलपुर (प्रयागराज) और कुंदरकी (मुरादाबाद) में उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। मझवां विधानसभा क्षेत्र में 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...