10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP: बीजेपी विधायक के बेटे ने की स्कॉर्पियो से पड़ोसियों को कुचलने...

MP: बीजेपी विधायक के बेटे ने की स्कॉर्पियो से पड़ोसियों को कुचलने की कोशिश, चपेट में आई एक्टिवा

Published on

ग्वालियर ,

पिता के विधायक बनते ही बेटे की गुंडागर्दी शुरू हो गई है. पिता की जीत की खबर मिलने पर बेटे ने एक व्यक्ति को फोन पर धमकाया था, अब अपने ही पड़ोसी को स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की. यह पूरा मामला पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी का है. दिनेश लोधी ने रविवार की रात को जलालपुर में अपने पड़ोसियों को ही स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की. गनीमत रही कि पड़ोसी स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी हुई एक्टिवा गाड़ी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई. शिकायत मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने विधायक के बेटे दिनेश लोधी पर एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया है.

दरअसल, जलालपुर निवासी रविंद्र सिंह यादव ने पुरानी छावनी थाना पुलिस में इस बात की शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार की रात को 10:00 बजे दिनेश लोधी ने स्कॉर्पियो से उसे और उसके भतीजे को कुचलने की कोशिश की. हालांकि, वे दोनों स्कॉर्पियो की चपेट में आने से बच गए लेकिन उनके घर के बाहर खड़ी एक्टिवा गाड़ी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई. इसके बाद दिनेश लोधी मौके से स्कॉर्पियो लेकर भाग गया.

यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है. इस बात की शिकायत मिलने पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बेटे दिनेश लोधी पर धारा 307, 279, 337, 427 के तहत FIR दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि इससे पहले मतगणना वाले दिन भी प्रीतम सिंह लोधी ने जैसे ही पिछोर विधानसभा सीट से जीत दर्ज कराई थी, उसी दिन उनके बेटे दिनेश लोधी ने सिकंदर यादव नाम के एक व्यक्ति को फोन पर धमकाया था. जिसके बाद दिनेश लोधी के खिलाफ पुरानी छावनी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी.

इसके बाद सिकंदर यादव के ही एक सहयोगी राजकुमार यादव ने दिनेश लोधी से फोन लगाकर बातचीत की. इस दौरान दोनों में बहसबाजी हुई. दिनेश लोधी ने राजकुमार यादव पर भी पुरानी छावनी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी थी. रविवार की रात को दिनेश लोधी ने जिस रविंद्र सिंह यादव को कुचलना की कोशिश की, वह राजकुमार यादव का भाई है.

कुल मिलाकर पिछले कुछ दिनों से दिनेश लोधी और उसके विरोधियों के बीच लगातार धमकाने और एफआईआर दर्ज कराने का सिलसिला चला आ रहा है. लेकिन जिस तरीके से दिनेश लोधी ने अपने पड़ोसियों को स्कॉर्पियो से कुचलना की कोशिश की, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिता के विधायक बन जाने के बाद बेटा किस कदर गुंडागर्दी पर उतारू हो गया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...