9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP: लाउडस्पीकर हटाने की बात पर भड़के शहर काजी, बोले- ऐसा व्यवहार...

MP: लाउडस्पीकर हटाने की बात पर भड़के शहर काजी, बोले- ऐसा व्यवहार न करें कि..

Published on

खंडवा ,

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों शुरू हुआ लाउडस्पीकर का विवाद अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब खंडवा शहर काजी ने साफ शब्दों में प्रशासन को चेतावनी देते हुए कह दिया है कि हम सब कानून के मानने वाले लोग हैं. हमारी गुजारिश है कि आप हमारे साथ ऐसा कोई व्यवहार न करें, जिससे हमको मजबूरन सड़कों पर आना पड़े.खंडवा में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से सभी धर्म के प्रमुखों के साथ पुलिस कंट्रोल रूम में मीटिंग रखी गई थी. इस बैठक में प्रशासन के खिलाफ शहर काजी का आक्रोश देखने को मिला.

काजी सैयद निसार अली ने कहा कि खंडवा के तमाम लोगों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अपनी-अपनी इबादतगाहों, मस्जिदों से सारे साउंड सिस्टम (चिलम) निकाल लिए. सिर्फ एक सिस्टम (चिलम) रहने दिया. प्रशासन ने उस वक्त कहा था कि सबको परमिशन देंगे, आप परमिशन मांगो. सभी ने परमिशन के लिए आवेदन भी दिया. आज प्रशासन हमको यह कह रहा है कि सारे साउंड सिस्टम उतारने होंगे मस्जिदों से, मंदिरों से, गुरुद्वारे से.

जिला प्रशासन ने इस दौरान हमको खरगोन और बड़वानी का हवाला दिया. आप हमें इंदौर का हवाला दें. वहां एक भी साउंड सिस्टम नहीं हटा है. हम सब धार्मिक प्रवृत्ति के लोग हैं. यह नास्तिकों का देश नहीं है. यह धर्म को मानने वाले लोगों का देश है. धर्म के आधार पर, कानून के आधार पर यह देश चलेगा.

शहर काजी सैयद निसार अली ने कहा, आप साउंड चेक करने की डिवाइस के हिसाब से साउंड चेक करके सिस्टम लगवाएं. यह नहीं चलेगा कि सभी धार्मिक स्थलों से आप साउंड सिस्टम पूरी तरीके से हटा दो. आदेश जो भी हो, तमाम लोग उस चीज का पालन करेंगे. लेकिन यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कि इबादत की जगह से अजान की आवाज, कीर्तन की आवाज और भजन की आवाज बंद करके आप नास्तिकता का सबूत दें. हमारी गुजारिश है कि आप हमारे साथ ऐसा कोई व्यवहार न करें, ताकि हमको मजबूरन सड़कों पर आना पड़े.

बता दें कि 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में धार्मिक स्थल और अन्य स्थानों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों को अवैधानिक रूप से और निर्धारित मापदंड से अधिक बजाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया था. जांच के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है और सक्षम प्राधिकारी की ओर से कार्रवाई का भी फैसला लिया गया था.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...