9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
HomeभोपालMP: रेप के आरोपी की कस्टडी में मौत, परिजन बोले पुलिस ने...

MP: रेप के आरोपी की कस्टडी में मौत, परिजन बोले पुलिस ने दिया जहर

Published on

राजगढ़,

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक 23 साल के युवक की पुलिस कस्टडी में मौत से हंगामा मच गया. मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. परिजनों का आरोप है कि युवक को जहर देकर मारा गया है. एसपी के पास गए तो उन्होंने भी डरा-धमकाकर भगा दिया गया.

थाना प्रभारी प्रभात गौड़ ने बताया कि खिलचीपुर के रहने वाले मृतक करण मोगिया (20) करीब तीन माह पहले एक नाबालिक लड़की को भगा ले गया था. लड़की के परिजनों की शिकायत पर उस पर प्रकरण दर्ज किया था. इसके बाद नाबालिग के बयानों के आधार पर आरोपी पर अपहरण व पास्को एक्ट की धाराओं को भी बढ़ाया गया था.

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत
युवक को 28 दिसंबर को पुलिस ने बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार किया था. पुलिस हिरासत में ही युवक को उल्टियां होने लगी. इसके बाद उसे खिलचीपुर अस्पताल ले गए. वहां से जिला अस्पताल राजगढ़ लेकर पहुंचे. स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर भोपाल निजी अस्पताल लेकर गए. जहां इलाज के दौरान 30 दिसंबर को उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद पुलिस ने परिजनों को बताया की युवक की तबियत खराब होने से मौत हुई हैं. लेकिन हमें भोपाल अस्पताल से जहर खाने की खबर लगी. पुलिस मामले को दबाने की फिराक में थी, इसलिए वह कुछ बताना नहीं चाह रही थी. परिजनों का कहना है कि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. फिलहाल, परिजनो को आश्वासन देकर धरना प्रदर्शन खत्म करा दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

इस मामले की जांच की जा रही है
इस मामले पर SDM गुलाब सिंह बघेल ने कहा कि भोजपुरी नाके पर 20 वर्षीय करण मोगिया ने जहर खा लिया था. इस वजह से उसके परिजनों ने जाम लगा दिया. मृतक के परिजनों की मांग थी कि एडिशनल एसपी द्वारा चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए. पुलिस द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

इंदौर में 24 मई को आयोजित होगा तैलिक साहू राठौर महासभा का राष्ट्रीय अधिवेशन

इन्दौर। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा इंदौर संभाग द्वारा आगामी 24 मई 2026 को...

एमपी में मौसम के दोहरे तेवर: भीषण गर्मी के बीच आंधी-बारिश और ओलों की मार, कई शहरों में टूटे रिकॉर्ड

भोपाल। मप्र में इन दिनों कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे...