7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
HomeभोपालMP: प्रेमिका को भेजी मौत की सेल्फी, प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर...

MP: प्रेमिका को भेजी मौत की सेल्फी, प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर सदमे में आ गया था युवक

Published on

रीवा,

मध्य प्रदेश के रीवा में युवक ने प्रेमिका को सेल्फी भेजकर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी. खुदकुशी के पहले युवक व्हाट्सएप कॉलिंग पर प्रेमिका से बात कर रहा था. इसी दौरान उसने प्रेमी को अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी. इसके बाद वह घबरा गया और खुदकुशी कर ली.
मामला, समान थाना के संजय नगर का है. पुलिस के मुताबिक, अतरैला का रहने वाला 29 साल का विनय कुमार द्विवेदी संजय नगर के एक घर में किराए पर रहता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा है. उसका मोबाइल बिस्तर पर पड़ा है.

जांच करने पर पता चला कि युवक ने मरने से पहले सुसाइड करने की फोटो प्रेमिका को भेजी है. घटना वाली रात युवती ने अपने प्रेग्नेंट होने की बात युवक को बताई थी. इस बात से युवक परेशान हो गया. इसके बाद उसने खुदकुशी करने का प्लान बनाया. पुलिस को जब्त फोन में कई संदिग्ध सामग्री मिली है.

खुदकुशी से पहले की परिजनों से बात
परिजनों ने बताया कि विनय विद्युत विभाग के सब स्टेशन में मेंटेनेंस का काम करता था. रविवार को उसने बताया कि वह काम खत्म करने के बाद किसी दोस्त के घर खाना खाने जाएगा. वह रात में अपने किराए के मकान में रुक जाएगा. मगर, सुबह पता चला कि उसकी मौत हो गई है.

मामले में समान थाना के थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया, “जानकारी के मुताबिक, प्रेमिका से बात करने के कुछ देर बाद युवक ने गमछे का फंदा बनाकर मौत की सेल्फी प्रेमिका को भेजी थी. सोमवार की सुबह काफी देर तक युवक के कमरे का दरवाजा नहीं खुला, तो मकान मालिक ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.”

उन्होंने आगे बताया, “इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. इस मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद ले रही है. मृतक के मोबाइल के डाटा को खंगाला जा रहा है. साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. जांच में अगर प्रेमिका की भूमिका संदिग्ध मिलती है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.”

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...