9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeभोपालMP: सब इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी को सीने में मारी गोली, ट्रांसफर...

MP: सब इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी को सीने में मारी गोली, ट्रांसफर किए जाने से था नाराज

Published on

रीवा,

मध्य प्रदेश के रीवा में इंस्पेक्टर (थाना प्रभारी) को सब इंस्पेक्टर ने गोली मार दी. एसआई खुद के थाने से पुलिस लाइन में ट्रांसफर किए जाने से नाराज चल रहा था. उसकी चलाई गोली थाना प्रभारी के सीने में जा लगी. आरोपी एसआई को पुलिसकर्मियों ने थाने के कमरे में ही बंद कर दिया और घायल थाना प्रभारी को इलाज के लिए निजि निर्सिंग होम लेकर पहुंचे. थाना प्रभारी की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट किए जाने की बात कही जा रही है. जबलपुर से डॉक्टरों की टीम रीवा पहुंची है.

दरअसल, रीवा के सिविल लाइन थाने में हृदयनाथ शर्मा में टीआई यानी की थाना प्रभारी के पद पर हैं. इसी थाने में बीआर सिंह सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं. हाल ही में बीआर सिंह का ट्रांसफर सिविल लाइन थाने से पुलिस लाइन में कर दिया गया था. ट्रांसफर आदेश के 15 दिन बीत जाने के बाद भी बीआर सिंह को रिलीव नहीं किया गया था. ऐसा भी कहा जा रहा है कि अपने ट्रांसफर को लेकर बीआर सिंह थाना प्रभारी से नाराज चल रहा था.

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे वह थाने पहुंचा और टीआई हृदयनाथ शर्मा से ट्रांसफर को लेकर बहस करने लगा. दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही तभी गुस्साए बीआर सिंह ने टीआई को गोली मार दी. उसकी चलाई गोली सीने के ऊपरी हिस्से में जा रही.

गोली चलते ही थाने में हंगामा मच गया. अन्य पुलिसकर्मियों ने देखा कि टीआई जमीन पर खून पर लथपथ पड़े हुए हैं और बीआर सिंह पास ही हाथ में बंदूक लिए खड़ा हुआ है. उन लोगों ने बीआर सिंह को पकड़ कर थाने के एक कमरे में बंद कर दिया और घायल टीआई शर्मा को इलाज के लिए रीवा के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया है.

एसआई के पास हैं दो पिस्टल और कई जिंदा कारतूस
सामने आया है कि एसआई बीआर सिंह के पास दो बंदूके हैं. एक तो सर्विस पिस्टल और दूसरी उसकी लाइसेंसी बंदूक और कई जिंदा कारतूस भी बीआर सिंह के पास हैं. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि टीआई को किस बंदूक से गोली मारी गई है. साथ ही कहा जा रहा है कि एसआई नशे में धुत है.

थाना बना छावनी
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. तुरंत ही भारी पुलिस बल को सिविल लाइन थाने में तैनात किया गया है. पूरा थाना छावनी में तब्दील हो गया. आरोपी के पास दो बंदूकें होने के कारण उसे पकड़ा नहीं गया है. दोपहर तीन बजे से ही वह थाने के कमरे में बंद है.

टीआई की हालत गंभीर, एयरलिफ्ट की तैयारी
वहीं, निजी नर्सिंग होम में एडमिट टीआई हृदयनाथ शर्मा की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबलपुर से डॉक्टरों की टीम रीवा पहुंच रही है. उनके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है. कहा जा रहा है कि टीआई शर्मा को एयरलिफ्ट कर दूसरी जगह इलाज के लिए ले जाया जा सकता है.

आरोपी का परिवार पहुंचा थाने
घटना की जानकारी मिलते ही बीआर सिंह की परिवार भी सिविल लाइन थाने पहुंचा है, लेकिन उन लोगों को बीआर के पास नहीं भेजा गया है. अधिकारी बीआर सिंह से सरेंडर कराने में लगे हुए हैं. हालांकि अभी तक उसने सरेंडर नहीं किया है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...