8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeभोपालMP : चायवाले ने BJP विधायक को घेरा, बोला- बकाया 30 हजार...

MP : चायवाले ने BJP विधायक को घेरा, बोला- बकाया 30 हजार रुपए दे दो!

Published on

सीहोर ,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में BJP विधायक को बीच सड़क पर चायवाले ने अपने 30 हजार बकाया लेने के लिए घेर लिया. साथ ही विधायक महोदय को जमकर खरी-खोटी सुनाई. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो जिले के इछावर विधानसभा स्थित बरखेड़ी गांव का है.

जानकारी के मुताबिक, जिले की इछावर विधानसभा से भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम बरखेड़ी जा रहे थे. तभी बीच सड़क पर एक चायवाले ने कुछ लोगों के साथ विधायक के काफिले को रोक लिया और अपने चाय के 30 हजार रुपए मांगने लगा.

बताया जा रहा है कि चायवाले ने साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी करण सिंह वर्मा के समर्थकों को चाय पिलाई थी. उसी समय के 30 हजार रुपए विधायक पर बकाया थे. अब करीब 4 साल बाद विधायक वर्मा एक कार्यक्रम के सिलसिले में उस क्षेत्र में गए तो उनको चायवाले ने पैसों की याद दिलाई.

वायरल वीडियो के मुताबिक इछावर विधायक करण सिंह वर्मा अपने समर्थकों के साथ कार में बैठे हैं. बाहर कुछ लोग उनकी गाड़ी को घेरकर खड़े हैं. एक शख्स कहता सुनाई दे रहा है, ये विधायक साहब पैसे नहीं दे रहे हैं. बहुत दिन हो गए हैं. 4 साल के बाद अब आए हैं. गरीब चाय वाले के पैसे नहीं दे रहे हैं.” जवाब में विधायक करण सिंह वर्मा बोलते हैं, ”मैंने तो दे दिए.”

तभी चायवाला बोल उठता है, ”आपने कहा था कि बेटा, चाय बना…जो भी दिक्कत आएगी उसके लिए मैं हूं. मैं आपके पास कितनी बार आ चुका हूं. तभी विधायक ने कहा, आप परसों आ जाना. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

इस मामले को लेकर Aajtak से बातचीत में BJP विधायक करण सिंह वर्मा ने कहा, ”मुझे नहीं पता कब के पैसे हैं? युवा मुझे ब्लैकमेल कर रहा है. उसे दो बार 30 हजार रुपए की राशि दी कार्यकर्ताओं ने दी है. कल भी उसे 30 हजार रुपए दे दिए गए हैं. चुनावी साल इस तरह के वीडियो निकाले जा रहे हैं.”

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this